सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो करीब एक मिनट का है, जिसमें कुछ लोग आप नेता सौरभ भारद्वाज से धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं और कुछ लोग उन्हें भीड़ से बचाते भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि उत्तम नगर में सौरभ भारद्वाज के साथ लोगों ने धक्का-मुक्की की।वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- मुस्लिम हमारे भाई है .. ईद मनाने दो ,AAP पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज को उत्तमनगर में,पब्लिक ने जोर से धक्के देकर भगाया , हिंदुओं बहुत गलत किया सिर्फ धक्के नहीं देने थे kam se kam do chaar jhaapad rakhna chahiye tha 🤣फेसबुक । आर्काइवअनुसंधान से पता चलता है कि…पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में वायरल वीडियो हमें न्यूज एजेंसी IANS के एक्स पोस्ट में मिला, जिसे 19 मार्च को पोस्ट किया गया था। यहां इतनी बात तो साफ हो गई कि वीडियो ईद के मौके का नहीं है। IANS की पोस्ट के मुताबिक ये वीडियो दिल्ली के पालम इलाके का है। यहां AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के दौरे से पहले बीजेपी और AAP नेताओं के बीच झड़प हो गई।Delhi: A clash broke out between BJP and AAP leaders in Palam, involving AAP State President Saurabh Bhardwaj, ahead of AAP National Convenor Arvind Kejriwal’s visit pic.twitter.com/O2i8w39HSO — IANS (@ians_india) March 19, 2026मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर हमें 19 मार्च 2026 को दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट मिली, जिसमें वायरल वीडियो से जुड़े कई दृश्य मौजूद है। रिपोर्ट के अनुसार बीते 18 मार्च को दिल्ली के पालम इलाके की एक चार मंजिला घर में आग लग गई थी। इस अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 सदस्यों की मौत हो गई थी, जिनमें तीन बच्चियां भी शामिल थीं। इसी अग्निकांड की शोकसभा में आम आदमी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया था कि भाजपा के विधायक कुलदीप सोलंकी के लोगों ने उनके ऊपर कुर्सी फेंक कर मारी थी।https://dainik.bhaskar.com/ZCwRX6LuD1bआगे और खोज करने पर हमने पाया कि सौरभ भारद्वाज ने अपने X अकाउंट से भी ऐसे पोस्ट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए वायरल दावे का खंडन किया है, जिनमें कहा जा रहा है कि यह घटना उत्तम नगर की है।तरुण कुमार की मौत-4 मार्च को उत्तम नगर के जे.जे. कॉलोनी में होली के उत्सव के दौरान दो पड़ोसी परिवारों के बीच छोटी-सी घटना से विवाद शुरू हुआ था। इसमें 26 वर्षीय तरुण कुमार की मौत हो गई थी और पुलिस ने इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उत्तम नगर में ईद को लेकर सांप्रदायिक हिंसा की धमकियों से जुड़े कई पोस्ट भी शेयर किए गए थे। जिसके बाद सुरक्षाबलों की तैनाती के बीच लोगों ने ईद मनाई। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने भी दिल्ली पुलिस को सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए थे।निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, उत्तम नगर में सौरभ भारद्वाज के साथ लोगों द्वारा धक्का-मुक्की किए जाने के दावे से वायरल यह वीडियो, असल में पालम अग्निकांड की शोकसभा के दौरान आप-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प का है।
Source: Dainik Bhaskar March 30, 2026 08:45 UTC