ईरान युद्ध नहीं चाहता, सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि ने पटना में कहा- तनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाए - News Summed Up

ईरान युद्ध नहीं चाहता, सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि ने पटना में कहा- तनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाए


जागरण संवाददाता, पटना। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारत में ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि ईरान युद्ध के पक्ष में नहीं है और मौजूदा हालात को तुरंत शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाना चाहिए।उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सक्रिय हस्तक्षेप की अपील की है। वे रविवार को पटना सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से मुखातिब हुए। ईरान ने नहीं शुरू किया सैन्य टकराव डॉ. इलाही ने स्पष्ट किया कि यह सैन्य टकराव ईरान की ओर से शुरू नहीं किया गया, बल्कि ईरान को निशाना बनाते हुए बाहरी शक्तियों द्वारा इसकी शुरुआत की गई। उन्होंने परोक्ष रूप से अमेरिका और इजरायल पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन देशों की कार्रवाई ने क्षेत्र में तनाव को बढ़ाया है।ईरानी प्रतिनिधि ने कहा कि ईरान ने अब तक संयम का परिचय दिया है और वह किसी भी प्रकार के व्यापक युद्ध से बचना चाहता है। उनका कहना था कि मौजूदा स्थिति केवल क्षेत्रीय संघर्ष नहीं रह गई है, बल्कि इसका असर वैश्विक स्तर पर आम लोगों के जीवन पर पड़ रहा है।


Source: Dainik Jagran April 05, 2026 19:39 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */