ईरान में हिजाब की जबरदस्ती के खिलाफ महिलाएं सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं विरोध को दबाने के लिए ईरानी सुरक्षाबलों द्वारा लगातार क्रूरता की जा रही है, जिसका एक और नमूना सामने आया है। प्रदर्शन कर रही महज 20 साल की युवती हदीस नजफी की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसका एक वीडियो समाने आया था, जिसमें वह विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की तैयारी करते हुए अपने खुले हुए बालों को बांध रही थीं। बताया जा रहा है कि ईरान में हिजाब के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों में अब तक करबी 57 लोगों की मौत हो चुकी है।This 20 Yr old girl who was getting ready to join the protest against the murdering of #MahsaAmini got killed by 6 bullets.#HadisNajafi, 20، was shot in the chest, face and neck by Islamic Republic’s security forces. Be our voice.#مهسا_امینیpic.twitter.com/NnJX6kufNW — Masih Alinejad 🏳️ (@AlinejadMasih) September 25, 2022हत्या के बाद युवती के अंतिम संस्कार का वीडियो भी सामने आया है। रिपोट्र्स के मुतीबिक सुरक्षाबलों ने बड़ी ही क्रूरता से हत्या की। युवती के पेट, गर्दन, सीने, हाथ और फिर चेहरे पर गोली लगी थी। ईरान की एक पत्रकार ने ट्वीट किया, जिसमें बताया गया है कि महसा अमीनी की हत्या के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए तैयार हो रही थी ये लड़की। इसी दौरान इस्लामिक रिपब्लिक के सुरक्षा बलों ने इसके सीने, चेहरे और गर्दन पर गोली मारी। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक 21 सितंबर को गोली मार दी गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन वह बची नहीं जा सकी। हदीस के जो वीडियो सोशल मीडिया में सामने आए हैं उससे पता लगता है कि वह डांस की भी शौकीन थीं। बता दें कि ईरान में हिजाब को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।बता दें कि बीते दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें महिलाएं अपने हिजाब को आग में झोंक रही थीं। ईरान में यह विरोध प्रदर्शन 22 साल की महसा अमीनी की मौत के बाद उभरा है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक हिजाब की ही वजह से महसा को सुरक्षाबलों ने हिरासत में ले लिया था और उनकी कस्टडी में ही महसा की १६ सितंबर को मौत हो गई थी। ईरान में हो रहा यह प्रदर्शन अब वहीं तक सीमित नहीं है, यह बल्कि ग्लोबल हो चुका है। लंदन में भी लोगों ने महसा की मौत को लेकर ईरान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
Source: Dainik Bhaskar September 27, 2022 11:27 UTC