स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ईरान महिला फुटबॉल टीम ने कुछ ऐसा किया है, जिससे वे चर्चा में आ गई हैं। टीम ने ईरान का राष्ट्रगान गाने से ही इनकार कर दिया। खिलाड़ियों ने इस्लामी राष्ट्रगान को गाने से इनकार किया। ये घटना ऑस्ट्रेलिया में एएफसी एशियन कप 2026 के दौरान देखने को मिली, जह उद्घाटन मैच में प्लेयर्स ने अपने देश के नेशनल एंथम को गाने से मना कर दिया। उन्होंने साउथ कोरिया के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान ऐसा करने से मना किया।ईरान महिला फुटबॉल टीम को साउथ कोरिया के खिलाफ 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इसके बावजूद ईरानी खिलाड़ियों की अहमियत कम नहीं हुई और उनके इस साहस की खूब चर्चा हो रही है। ईरान में महिलाओं के अधिकार दबाए जा रहे हैं, जिसके लिए वहां पर विरोध भी देखने को मिलता है। इसी कड़ी में खिलाड़ियों ने भी विरोध दिखाया और राष्ट्रगान गाने से मना कर दिया।साउथ कोरिया के खिलाफ था मुकाबला एएफसी एशियन कप 2026 में ईरान महिला टीम का पहला मैच साउथ कोरिया के खिलाफ था। इस मैच में कोरिया ने किम हे-री के दो गोल और चोई यू-री के एक गोल की मदद से मुकाबले में 3-0 से जीत हासिल की। ईरान की तरफ से प्लेयर्स एक भी गोल नहीं कर सकी। हालांकि, उनके साहस की काफी चर्चा हो रही क्योंकि उन्होंने इस्लामी राष्ट्रगान को गाने से मना कर दिया। उन्होंने ये फैसला वहां के सरकार के नियमों के खिलाफ विरोध जताने के लिए लिया।
Source: Dainik Jagran March 03, 2026 16:46 UTC