इस बीच ऐसी भी खबरें हैं कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले तेल टैंकरों से टोल वसलूने की तैयारी कर रहा है. क्योंकि होसैनी का कहना है कि ईरान इस पर नजर रखेगा कि होर्मुज के रास्ते से क्या आ-जा रहा है, ताकि यह पुख्ता किया जा सके कि हथियारों की हेराफेरी तो नहीं हो रही. 40 दिन की जंग में ईरान ने दिखा दिया है कि होर्मुज से गुजरना है तो उसकी इजाजत जरूरी है. इसका मतलब साफ है कि कुछ भी हो तेल पर 'टोल' तो लगेगा ही. ईरान का कहना है कि वह तेल पर लगने वाले टोल का पेमेंट बिटकॉइन से लेगा.
Source: NDTV April 09, 2026 12:55 UTC