ईरान के खिलाफ युद्ध में उतरने के लिए तैयार अगर.. फ्रांस के विदेश मंत्री का बड़ा बयान - News Summed Up

ईरान के खिलाफ युद्ध में उतरने के लिए तैयार अगर.. फ्रांस के विदेश मंत्री का बड़ा बयान


फ्रांस ने ईरान के खिलाफ युद्ध में उतरने का ऐलान कर दिया है मगर एक शर्त भी रख दी है. फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने सोमवार को कहा कि ईरान के जवाबी हमलों से प्रभावित खाड़ी देशों की मदद करने के लिए फ्रांस तैयार है. फ्रांस, जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम ने रविवार को कहा कि जरूरत पड़ने पर वे खाड़ी में अपने और अपने सहयोगियों के हितों की रक्षा के लिए तैयार हैं. शनिवार को ईरान पर इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका के शुरुआती हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनके "एकतरफा हमलों" को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के समक्ष पेश किए बिना आवश्यक वैधता नहीं मिल सकती थी. ईरान को टेबल पर आने की नसीहतहालांकि, उन्होंने ईरान से अपने हमलों को समाप्त करने और क्षेत्र में शांति लाने वाले राजनीतिक समाधान के लिए बड़ी रियायतें देने का आह्वान किया.


Source: NDTV March 02, 2026 15:55 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */