ईरान के आसमान में इजरायल का कहर, F-35 ने हवा में ही ढेर किया YAK-130 लड़ाकू विमान - News Summed Up

ईरान के आसमान में इजरायल का कहर, F-35 ने हवा में ही ढेर किया YAK-130 लड़ाकू विमान


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल रक्षा सेना (IDF) ने बुधवार को घोषणा की कि उसके अत्याधुनिक F-35I Adir लड़ाकू विमान ने ईरानी वायु सेना के YAK-130 प्रशिक्षण/लड़ाकू विमान को तहरान के आसमान में ही मारकर गिरा दिया। यह घटना इतिहास में पहला मौका है जब किसी F-35 जेट ने मानवीय पायलट वाले युद्धक विमान को हवा में मार गिराया है।IDF के अनुसार, यह हवाई कार्रवाई इतिहास की पहली F-35 की एयर-टू-एयर जीत है और मध्य पूर्व संघर्ष की नई ऊंचाई को दर्शाती है। हालांकि, ईरान ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। युद्ध की पृष्ठभूमि और मौजूदा हालात इजरायल और अमेरिका की संयुक्त हमलों के बीच मध्य पूर्व में स्थिति बेहद तनावपूर्ण है।तहरान के आसमान में युद्ध के बीच विस्फोटों और मिसाइल हमलों की खबरें भी सामने आई हैं।ईरान-इजरायल संघर्ष अब केवल स्थल पर नहीं रहा, बल्कि वैमानिक और रणनीतिक मोर्चों पर भी बढ़ गया है। F-35 और YAK-130 में क्या अंतर है? F-35I Adir 5ht जेनरेशन का अत्याधुनिक स्टील्थ लड़ाकू विमान है, जिसे इजरायल अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ उपयोग करता है।YAK-130 रूसी तकनीक पर आधारित एडवांस प्रशिक्षण विमान, हल्का लड़ाकू भूमिका भी निभा सकता है। विश्लेषकों के अनुसार, यह मुकाबला तकनीकी श्रेष्ठता और रणनीतिक दबाव का प्रतीक बन गया है।


Source: Dainik Jagran March 04, 2026 16:20 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */