डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा है। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का आज 22 वां दिन है।इजरायल ने ईरान पर फाइटर जेट से हमला करने की कोशिश की, लेकिन ईरान का दावा है कि उसने फाइटर जेट को हवा में ही मार गिराया।ईरान का इजरायली फाइटर जेट मार गिराने का दावाईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने शनिवार, 21 मार्च को कहा कि उन्होंने मध्य ईरान के ऊपर एक इजरायली F-16 फाइटर जेट को निशाना बनाया था।गार्ड्स ने 'सेपाह न्यूज' वेबसाइट पर कहा, 'जायोनी शासन से संबंधित एक दुश्मन F-16 फाइटर जेट पर सुबह 3:45 बजे मध्य ईरान में हमला किया गया।'इजरायल ने दावे को किया खारिजइजरायल ने बताया कि ईरान में एक ऑपरेशनल गतिविधि के दौरान एक इजरायली विमान पर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल दागी गई थी। इजरायली सेना ने आगे बताया, 'इस हमले में विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।'
Source: Dainik Jagran March 21, 2026 15:26 UTC