ईरान का अमेरिकी कंपनी Amazon पर हमला, बहरीन के DATA सेंटर को बनाया निशाना - News Summed Up

ईरान का अमेरिकी कंपनी Amazon पर हमला, बहरीन के DATA सेंटर को बनाया निशाना


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान ने अमेरिकी कंपनी Amazon पर बड़ा हमला किया है। ईरान ने बहरीन में अमेजन के डाटा सेंटर को निशाना बनाया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बहरीन के गृह मंत्रालय ने इस खबर की पुष्टि की है।ईरान के एक हमले के बाद बहरीन में Amazon का क्लाउड कंप्यूटिंग ऑपरेशन क्षतिग्रस्त हो गया। बहरीन के गृह मंत्रालय ने बताया कि सिविल डिफेंस टीम ने कंपनी की सुविधा केंद्र पर लगी आग को बुझाया।ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक दिन पहले ही अमेरिका को धमकी दी थी कि वो मिडिल ईस्ट में स्थित अमेरिकी कंपनियों माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), गूगल (Google) और एपल (Apple) को निशाना बनाएंगे।ईरान ने दी थी अमेरिकी कंपनियों पर हमले की धमकीमंत्रालय ने तत्काल यह जानकारी नहीं दी थी कि इसमें कौन सी कंपनी शामिल थी, कोई हताहत हुआ या नहीं और नुकसान किस हद तक हुआ है।IRGC ने अमेरिका को मंगलवार को चेतावनी दी थी कि अगर टारगेटेड हमलों में अब आगे ईरानी नेताओं को मारा गया तो 1 अप्रैल से खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाया जाएगा।ट्रंप ने उड़ाया था मजाकIRGC की धमकी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की थी। इस मीटिंग में ट्रंप से एक पत्रकार ने अमेरिकी कंपनियों पर ईरानी हमले की चेतावनी के बारे में भी पूछा था।


Source: Dainik Jagran April 01, 2026 15:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */