इस ‘कौए’ ने सच कर दिखाई प्यासे कौए वाली कहानी! - News Summed Up

इस ‘कौए’ ने सच कर दिखाई प्यासे कौए वाली कहानी!


1 /7 ‘प्यासा कौवा’ वाली कहानी सुनी है? This crow has a degree in physics. pic.twitter.com/G1rvh4CqET— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) November 15, 2020ये वीडियो आईएफएस ऑफिसर परवीन कासवान ने शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक कौवा वो कहानी सच कर दिखा रहा है जो हर किसी ना किसी ने बचपन में कभी ना कभी जरूर पढ़ी या फिर सुनी है। जी हां, प्यासे कौए वाली कहानी। जिसमें एक कौवा दिमाग चलाते हुए पानी पीने का जुगाड़ कर लेता है। वो पत्थर के टुकड़े लाता है, पानी की बोतल में डालता है। पानी ऊपर आता है और फिर वो उस पानी को पीके उड़ जाता है। वीडियो में भी देखा जा सकता है कि ये कौवा बोतल के अंदर पत्थर डालता है और पानी पीता है, ठीक प्यासे कौए वाली कहानी की तरह से। न्यूज लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 61 हजार के आसपास व्यूज मिले।


Source: Navbharat Times November 16, 2020 07:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */