इस साल रहेगा बायोपिक्स का दबदबा, सिनेमाघरों में पहुंचेंगी 11 असल कहानियां - Bollywood News In Hindi,बॉलीवुड समाचार - News Summed Up

इस साल रहेगा बायोपिक्स का दबदबा, सिनेमाघरों में पहुंचेंगी 11 असल कहानियां - Bollywood News In Hindi,बॉलीवुड समाचार


Dainik Bhaskar Jan 01, 2020, 10:00 AM ISTबॉलीवुड डेस्क. साल 2020 इंडस्ट्री में बायोपिक्स का साल होने वाला है। इस साल बॉलीवुड में असल व्यक्तियों के जीवन पर 10 से ज्यादा फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। बीते साल रिलीज हुई कंगना रनाउत की 'मणिकर्णिका', तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की 'सांड की आंख', ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' ने बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के बीच बेहतरीन प्रदर्शन किया था।जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड की पहली बायोपिक 'राजा हरीशचंद्र' थी। जिसका निर्माण साल 1913 में दिग्गज दादा साहेब फाल्के ने किया था। इसके बाद हिंदी सिनेमा के जरिए 'मंगल पांडे', 'एम एस धोनी', 'भाग मिल्खा भाग', 'पान सिंह तोमर' जैसी कई बड़ी कहानियां दर्शकों तक पहुंची।तानाजी: द अनसंग वॉरियर रिलीज : 10 जनवरीडायरेक्टर : ओम राउतकास्ट : अजय देवगन, काजोल, सैफ अली खान, नेहा शर्मा यह फिल्म मराठी योद्धा तानाजी मालुसरे के जीवन पर आधारित है। तानाजी को 1670 में हुए सिंहगढ़ के युद्ध के लिए जाना जाता है। फिल्म में तानाजी का मुख्य किरदार निभा रहे हैं अजय देवगन, जबकि काजोल उनकी पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे के रोल में हैं। फिल्म में उदयभान की भूमिका में नवाब सैफ अली खान हैं। खास बात है कि यह फिल्म अजय के करियर की 100वीं फिल्म है। इसके साथ वे इंडस्ट्री में अपने तीस साल पूरे करने जा रहे हैं।छपाक रिलीज : 10 जनवरीडायरेक्टर : मेघना गुलजारकास्ट : दीपिका पादुकोण, विक्रांत मैसी दिल्ली निवासी एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित 'छपाक' इस साल रिलीज होने वाली खास फिल्मों में से एक है। फिल्म में लक्ष्मी का मुख्य किरदार दीपिका पादुकोण निभा रहीं हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर और वेब सीरीज मिर्जापुर में ब्बलू का किरदार निभा चुके विक्रांत मैसी फिल्म में अमोल का रोल करते नजर आएंगे।गुंजन सक्सेना: द कर्गिल गर्ल रिलीज : 13 मार्चडायरेक्टर : शरण शर्माकास्ट : जान्हवी कपूर, पंकज त्रपाठी, अंगद बेदी भारत की पहली महिला पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित इस फिल्म में जान्हवी कपूर उनका किरदार निभाती नजर आएंगी। इंडस्ट्री में न्यूकमर जान्हवी के करियर की पहली बायोपिक होगी। फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं। गुंजन को 1999 में हुए युद्ध में घायल सैनिकों को बचाकर लाने के लिए जाना जाता हैं। उन्होंने साथी पायलट श्रीविद्या राजन के साथ मिलकर कई भारतीय सैनिकों की जान बचाई थी।83 रिलीज : 10 अप्रैलडायरेक्टर : कबीर खानकास्ट : रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, पंकज त्रिपाठी भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव के जीवन पर आधारित फिल्म में मुख्य भूमिका रणवीर सिंह निभाएंगे। फिल्म साल 1983 में भारत की पहली वर्ल्ड कप जीत की कहानी है। फिल्म में दीपिका पादुकोण कपिल की पत्नी रोमी देवी का किरदार निभा रहीं हैं। इसके अलावा पंकज त्रिपाठी टीम मैनेजर का रोल निभाएंगे। सोशल मीडिया पर रणवीर के कपिल देव अवतार की काफी चर्चा हो रही है। फैंस उनके लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं। बीते दिनों कपिल का नटराज शॉट खेलते हुए रणवीर का फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।शकुंतला देवी रिलीज : 8 मईडायरेक्टर : अनु मेननकास्ट : विद्या बालन, सान्या मल्होत्रा, जैक फ्रांसिस गणित विशेषज्ञ शकुंतला देवी के जीवन पर बनी इस फिल्म में उनका किरदार विद्या बालन निभाती नजर आएंगी। शकुंतला देवी को मैथ्स में उनकी असामान्य प्रतिभा के चलते 'ह्यूमन कंप्यूटर' के नाम से जाना जाता है। वे बिना किसी मदद के गणित की कठिन से कठिन प्रॉबलम्स को चुटकियों में सॉल्व कर देती हैं। फिल्म में अनुपमा बैनर्जी का किरदार सान्या अदा करेंगी।थलाइवी रिलीज : 26 जूनडायरेक्टर : ए एल विजयकास्ट : कंगना रनाउत, अरविंद स्वामी यह फिल्म तमिलनाडु की पूर्व चीफ मिनिस्टर दिवंगत डॉ. जे जयललिता के जीवन पर आधारित है। फिल्म में मुख्य किरदार कंगना रनाउत निभा रहीं हैं। वे 14 साल तक राज्य की मुख्यमंत्री रहीं थीं। राजनीति के अलावा जयललिता फिल्मों में भी बड़ा नाम थीं। उन्होंने अपने करियर में करीब 140 फिल्मों में काम किया था। फिल्म में कंगना का फर्स्ट लुक सामने आते ही यूजर्स द्वारा उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था।ऊधम सिंह रिलीज : 2 अक्टूबरडायरेक्टर : शूजित सरकारकास्ट : विक्की कौशल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार ऊधम सिंह के जीवन पर बनी इस फिल्म में मुख्य किरदार विक्की कौशल निभाएंगे। उन्हें उरी में एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है। सरदार को 31 जुलाई 1940 में पंजाब के तत्कालीन लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ डायर की हत्या करने के आरोप में फांसी पर लटका दिया था। उन्होंने अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए लेफ्टिनेंट की हत्या कर दी थी।पृथ्वीराज रिलीज : 14 नवंबरडायरेक्टर : चंद्रप्रकाश द्विवेदीकास्ट : अक्षय कुमार, संजय दत्त, सोनू सूद, मनुषी छिल्लर भारत के महान राजपूत योद्धा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित फिल्म में अक्षय कुमार उनका किरदार निभाएंगे। मिस वर्ल्ड रह चुकीं मनुषी छिल्लर उनकी पत्नी संयुक्ता की भूमिका निभाती नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त और सोनू सूद भी अहम रोल अदा करते नजर आएंगे। यह फिल्म दिवाली के समय सिनेमाघरों में दस्तक देगी।मैदान रिलीज : 27 नवंबरडायरेक्टर : अमित रविंद्रनाथ शर्माकास्ट : अजय देवगन, कीर्ती सुरेश, भव्या राज यह फिल्म भारतीय फुटबॉल के आर्किटेक्ट के रूप में जाने वाले सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित है। फिल्म में मुख्य किरदार अजय देवगन निभाएंगे। उनके अलावा नेशनल अवॉर्ड विनर कीर्ति सुरेश भी अहम रोल में नजर आएंगी। सैयद भारतीय फुटबॉल के कोच थे। उन्होंने अपनी कोचिंग की बदौलत ही टीम को 1962 में आयोजित हुए एशियन गेम्स में गोल्ड जिताया था। इतना ही नहीं भारतीय टीम सैयद के कारण ही 1956 में मेलबर्न ओलंपिक्स के फाइनल तक पहुंची थी।साइना रिलीज : तय नहीं हैडायरेक्टर : अमोल गुप्तेकास्ट : परिणीति चोपड़ा, मानव कौल भारतीय स्टार शटलर साइना नेहवाल के जीवन पर आधा


Source: Dainik Bhaskar January 01, 2020 04:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */