अदा शर्मा (Adah Sharma) ने एक नई फोटो पोस्ट की है जिसमें वे मूछों में नजर आ रही हैं. अदा शर्मा की ये मूंछों वाली फोटो खूब वायरल हो रही है. हालांकि उनके फैन्स को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये मूंछें उनके असली में नहीं निकली हैं बल्कि वे अपनी अगली फिल्म में मूंछों में नजर आने वाली हैं. इस तरह हमेशा अपने डांस के साथ सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाली अदा शर्मा (Adah Sharma) का ये अंदाज भी कम अनोखा नहीं है. अदा शर्मा (Adah Sharma) विद्युत जमवाल के साथ 'कमांडो 2' में नजर आई थीं.
Source: NDTV May 07, 2019 12:33 UTC