10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि 14 अप्रैल को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।सीएम पद छोड़ने से पहले ही 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास में सामान शिफ्ट किया जा रहा है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद वे इसी आवास में रहेंगे।राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद ही उनके आधिकारिक आवास से शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है।इसके अगले ही दिन बिहार में नई सरकार के गठन की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में उन्होंने 7 सर्कुलर रोड स्थित इस आवास का एक-दो बार निरीक्षण भी किया था। सामान शिफ्ट किए जाने के साथ ही वहां उनका नेम प्लेट भी लगा दिया गया है।इससे पहले 2014 में भी जब उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ा था और सत्ता जीतन राम मांझी को सौंपी थी, तब वे इसी आवास में रहे थे।(सीएम आवास से हो रही शिफ्टिंग।)लालू परिवार के पड़ोसी बनेंगे नीतीश7 सर्कुलर रोड आवास में रहते हुए ही बाद में उन्होंने मांझी को हटाकर दोबारा सत्ता संभाली थी, हालांकि यह बंगला लंबे समय तक उनके कब्जे में रहा।विपक्ष की ओर से ‘दो-दो बंगला’ रखने के आरोप के बाद इसे मुख्य सचिव के नाम आवंटित कर दिया गया था।यह आवास पूर्व सीएम राबड़ी देवी को आवंटित 10 सर्कुलर रोड के बगल में ही स्थित है। ऐसे में मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार राजद प्रमुख लालू प्रसाद के पड़ोसी बन जाएंगे।सुविधाओं से लैस है आवासजानकारी के अनुसार, इस बंगले में 6 वीआईपी बेडरूम, 2 बड़े ड्राइंग रूम और एक विशाल सभागार मौजूद है। परिसर में एक छोटा तालाब भी बना हुआ है, जो इसे और खास बनाता है।कुल मिलाकर, नीतीश कुमार के इस संभावित शिफ्ट के साथ बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं।यह भी पढ़ें- Bihar Cabinet Change:नीतीश के इस्तीफे से पहले JDU की नई टीम तैयार; क्या नए चेहरों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?
Source: Dainik Jagran April 11, 2026 07:57 UTC