इसलिए इंग्लैंड ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने मांगी प्रशंसक से माफी - News Summed Up

इसलिए इंग्लैंड ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने मांगी प्रशंसक से माफी


इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे और श्रृंखला के अंतिम टेस्ट मैच के दौरान पवेलियन जाते समय स्थानीय प्रशंसक से अभ्रदता करने पर माफी मांगते हुए कहा कि इस प्रशंसक ने उनके लिए बार बार गंदी भाषा का इस्तेमाल किया. स्टोक्स ने यहां के वंडरर्स मैदान में किये अपने व्यवहार को ‘गैरपेशवर' करार दिया. इंग्लैंड क्रिकेट के संचालकों ने हालांकि दावा किया पहले दिन के खेल के दौरान टीम के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को व्यक्तिगत दुर्व्यवहार (अभद्र भाषा) का सामना करना पड़ा. इस प्रशंसक ने दक्षिण अफ्रीकी एकदिवसीय टीम की जर्सी पहन रखी थी और वह पवेलियन की सीढियां चढते समय स्टोक्स के खिलाफ गंदी भाषा का इस्तेमाल कर रहा था. मैं ईमानदारी से उस भाषा के लिए माफी मांगता हूं, खास कर उन युवा प्रशंसकों से जो दुनिया भर में इस मैच का सीधा प्रसारण देख रहे थे.'


Source: NDTV January 25, 2020 13:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */