Dainik Bhaskar Jun 12, 2019, 04:00 PM ISTबजट सत्र के शुरुआत में जन गण मन का गायन रोका गयाविपक्षी पार्षदों ने निगम कमिश्नर से दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कीइंदौर. नगर निगम में बजट सत्र के दौरान बुधवार को राष्ट्रगान का अपमान होने का दावा किया गया है। एमआईसी सदस्य राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के बीच का अंतर भूल गए। इस बार बजट सत्र की शुरुआत यहां पर वंदे मातरम की जगह जन गण मन से हुई, लेकिन हस्तक्षेप के बाद सदस्यों ने जन गण मन का गायन बीच में ही रोक दिया और फिर वंदे मातरम का गायन शुरू कर दिया। इस दौरान सदन में महापौर मालिनी गौड़, निगम कमिश्नर आशीष सिंह, सभापति अजय सिंह नरुका के साथ बड़ी संख्या में एमआईसी के सदस्य मौजूद थे।राष्ट्रगान के अपमान पर विपक्षी पार्षदों ने निगम कमिश्नर आशीष सिंह ने कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने दोषी पर एफआईआर दर्ज करवाने को कहा। कहा- इसे माफ नहीं किया जा सकता। सिंह ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।नगर निगम में आज बजट पेशनगर निगम में बुधवार को बजट सत्र-2019-20 के दौरान महापाैर मालिनी गाैड़ ने 96 करोड़ 79 लाख 56 हजार रुपए के घाटे का अनुमानित बजट पेश किया। इसमें 5647 करोड़ 18 लाख 10 हजार रुपए की आय और 5574 करोड़ 40 लाख 68 हजार रुपए की अनुमानित व्यय बताई। इस बार के बजट में सबसे बड़ी चुनाैती वेस्ट के निपटान काे बताया गया।
Source: Dainik Bhaskar June 12, 2019 07:57 UTC