इंदौर में कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया का आरोप- पूर्व नेता प्रतिपक्ष फौजिया शेख की महापौर से सांठगांठ - News Summed Up

इंदौर में कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया का आरोप- पूर्व नेता प्रतिपक्ष फौजिया शेख की महापौर से सांठगांठ


नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। वंदे मातरम नहीं गाने की बात कहकर आलोचना से घिरी कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर कांग्रेस के ही लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। नगर निगम में पार्षद और शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के करीबी राजू भदौरिया ने आरोप लगाया है कि महापौर से सांठगांठ के बाद फौजिया शेख अलीम ने वंदे मातरम पर बयान दिया। उनके पति बार काउंसिल का चुनाव लड़ रहे हैं।उसी सिलसिले में चार दिन पहले बैठक हुई। महापौर से सांठगांठ कर जानबूझकर बयान दिया और मुद्दा बनवाया गया। नगर निगम परिषद सम्मेलन में फौजिया शेख अलीम देरी से पहुंची थी और फिर वंदेमातरम नहीं गाने की कही। इसके बाद विवाद बढ़ा और भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई।पहले निगम में नेता प्रतिपक्ष रहीं हैं फौजिया पार्षद राजू भदौरिया ने कहा कि फौजिया शेख अलीम पहले निगम में नेता प्रतिपक्ष रहीं, पर उन्होंने कभी नहीं कहा कि वंदे मातरम नहीं गाऊंगी। अब उनके पति शेख अलीम मप्र बार काउंसिल का चुनाव लड़ रहे हैं। पहले निगम सम्मेलन में वे देरी से पहुंची और फिर जानबूझकर वंदे मातरम नहीं गाने की बात कही जबकि उनसे किसी ने वंदे मातरम गाने के लिए नहीं कहा था। यह बयान इसीलिए दिया गया ताकि शहर के विकास, बजट और अन्य जरूरी मुद्दों पर बहस न हो सके। भदौरिया ने यह भी आरोप लगाया कि चार दिन पहले शेख अलीम की महापौर के घर पर बैठक हुई थी। प्लानिंग के तहत उन्होंने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए पूरे मुस्लिम समुदाय को कटघरे में खड़ा किया।


Source: Dainik Jagran April 12, 2026 03:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */