जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का औपचारिक उद्घाटन करेंगे और उद्घाटन भाषण देंगे। पीएम मोदी आज सुबह लगभग 9:40 बजे शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और उद्घाटन भाषण देंगे।इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी सचिव एस.कृष्णन ने कहा है कि गुरुवार को एआई इंपैक्ट समिट पब्लिक के लिए बंद रहेगा। गुरुवार को सिर्फ वही व्यक्ति समिट में आ सकेंगे जिनके पास निमंत्रण पत्र होगा। इसकी जगह सरकार ने एआई समिट को 21 फरवरी को भी जारी रखने का फैसला किया है।पब्लिक एआई एक्सपो में सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक आ सकेंगे इस दिन पब्लिक एआई एक्सपो में सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक आ सकेंगे। अब तक के कार्यक्रम के मुताबिक 20 फरवरी को समिट समाप्त हो रहा था जिसकी अवधि एक दिन के लिए बढ़ा दी गई है।गुरुवार को सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एआई इंपैक्ट समिट का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति भी लोगों को संबोधित करेंगे। इस मौके पर दर्जन भर से अधिक देशों के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री मौजूद र हेंगे। शाम में प्रधानमंत्री वैश्विक स्तर की कंपनियों के सीईओ के साथ राउंडटेबल सम्मेलन में भाग लेंगे।दिल्ली पहुंचकर ब्राजील के राष्ट्रपति ने लिखा, 'नमस्ते, इंडिया! जरूरी एजेंडे के साथ आया हूं'ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा पांच दिवसीय (18-22 फरवरी) यात्रा पर बुधवार दोपहर नई दिल्ली पहुंच गए। आगमन के बाद उन्होंने अपने इंटरनेट मीडिया प्रोफाइल पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उनका शानदार पारंपरिक स्वागत दिखाया गया है।एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा, ''नमस्ते, इंडिया! मैं एक जरूरी एजेंडे के साथ एक और यात्रा पर आया हूं- रिश्ते मजबूत करना, साझेदारी को गहरा करना और दुनिया में एआइ के भविष्य पर चर्चा करना। हम दोनों देशों के बीच और अधिक सहयोग, नवाचार और अवसर बनाने के लिए काम करना जारी रखेंगे।''राज्यमंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने लूला का एयरपोर्ट पर स्वागत किया दिल्ली पहुंचने पर विदेश राज्यमंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने लूला का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। उनके साथ लगभग 14 मंत्री और ब्राजील की कंपनियों के शीर्ष सीईओ का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी आया है।विदेश मंत्रालय ने एक्स पर बताया कि अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति लूला एआइ समिट में हिस्सा लेने के अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के भी लूला से मिलने और उनके सम्मान में एक भोज आयोजन करने की संभावना है। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी लूला से मिल सकते हैं।
Source: NDTV February 19, 2026 07:20 UTC