इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से हराया, दूसरी बार उसके खिलाफ 200+ रन का लक्ष्य हासिल किया - Dainik Bhaskar - News Summed Up

इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से हराया, दूसरी बार उसके खिलाफ 200+ रन का लक्ष्य हासिल किया - Dainik Bhaskar


दक्षिण अफ्रीका ने 222 रन बनाए, इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में 5 विकेट पर 226 रन बनाएइंग्लैंड के लिए कप्तान इयॉन मॉर्गन ने 21 और जोस बटलर ने 23 गेंद पर अर्धशतक लगायाइंग्लैंड 3 मैच की सीरीज को 2-1 से जीता, मॉर्गन को मैन ऑफ द सीरीज चुना गयाDainik Bhaskar Feb 17, 2020, 08:33 AM ISTखेल डेस्क. इंग्लैंड ने तीन टी-20 की सीरीज के तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। सीरीज का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका 2 रन से जीता था। वहीं, दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड को 2 रन से जीत मिली थी। रविवार को सेंचुरियन में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 222 रन बनाए थे। इंग्लैंड की टीम ने 19.1 ओवर में 5 विकेट पर 226 रन बना लिए। उसके कप्तान इयॉन मॉर्गन ने 22 गेंद पर नाबाद 57 रन बनाए।इंग्लैंड ने अपने टी-20 इतिहास में दूसरी बार 200+ रन का लक्ष्य हासिल किया। संयोग से दोनों ही बार विरोधी टीम दक्षिण अफ्रीका की रही। इससे पहले 2016 में मुंबई में उसने 230 रन बनाए थे। टी-20 में यह चौथा सबसे बड़ा रनचेज है। इससे पहले 2018 में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 244 रन, वेस्टइंडीज ने 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 232 रन और इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2016 में 230 रन बनाए थे।बटलर-बेयरस्टो ने 91 रन की साझेदारी की223 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत खराब रही। जेसन रॉय 7 रन बनाकर दूसरे ओवर में आउट हो गए। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो और जोस बटलर ने दूसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की। बटलर ने 23 गेंद पर ही अर्धशतक लगा दिया। वे 29 गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हुए। बटलर ने 9 चौके और 2 छक्के लगाए। बेयरस्टो ने 34 गेंद पर 64 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए।Morgan's on 🔥! England's captain equals the record for their quickest T20I half-century, off 21 balls, including 7 sixes! 💪https://t.co/iIiKt8D4JL | #SAvENG pic.twitter.com/5G9ywBjSvE — ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) February 16, 2020मॉर्गन ने दूसरी बार 21 गेंद पर अर्धशतक लगायाबेयरस्टो के आउट होने के बाद डेविड मलान 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मॉर्गन और बेन स्टोक्स ने आक्रामक बल्लेबाजी की। दोनों ने 27 गेंद पर 61 रन की साझेदारी की। स्टोक्स 12 गेंद पर 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मॉर्गन ने दूसरी बार 21 गेंद पर अर्धशतक लगाया। उन्होंनंे पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ भी ऐसा किया था। वे इंग्लैंड के लिए टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। इस जीत के साथ ही उसने दक्षिण अफ्रीका का दौर खत्म किया। दौरे पर उसने टेस्ट सीरीज 3-1 से जीती। वनडे सीरीज 1-1 से बराबर रही।हेनरिच क्लासेन ने 33 गेंद पर 66 रन बनाएइससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। कप्तान क्विंटन डीकॉक और टेम्बा बवुमा ने पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की। डीकॉक 24 गेंद पर 35 और बवुमा 24 गेंद पर 49 रन बनाकर आउट हुए। रसी वान डर डुसेन ने 9 गेंद पर 11 रन बनाए। हेनरिच क्लासेन ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंद पर 66 और डेविड मिलर ने 20 गेंद पर 35 रन की पारी खेली। ड्वेन प्रिटोरियस ने 7 गेंद पर 11 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए टॉम करन और बेन स्टोक्स ने 2-2 विकेट लिए।


Source: Dainik Bhaskar February 17, 2020 03:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */