आहार में बाबा खड़ग सिंह की समाधि पर लगे मेले में उमड़ने लगी भीड़ - News Summed Up

आहार में बाबा खड़ग सिंह की समाधि पर लगे मेले में उमड़ने लगी भीड़


बुलंदशहर, जेएनएन। सिख धर्म के सातवें गुरु बाबा खड़ग सिंह समाधि डेरा में लगने वाला पांच दिवसीय मेला सोमवार से शुरू हो गया है। जिसमें बाबा के श्रद्धालुओं की भीड़ आनी शुरू हो गई है। डेरा परिसर में तंबू और दुकानों के साथ आने वाले लोगों के लिए लंगर लगाए गए हैं। मंगलवार को श्रद्वालु बाबा की पहली अरदास लगाएंगे।कस्बा आहार में प्रत्येक तीसरे वर्ष बाबा खड़ग सिंह की समाधि पर पांच दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। यह मेला इस सोमवार से शुरू हो गया हैं। बाबा की अरदास लगाने के लिए देश के राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश सहित अनेक राज्यों से लोग आते हैं। डेरा परिसर में पांच दिन तक अरदास लगाने के लिए श्रद्वालु तंबू लगाकर रहते हैं और प्रत्येक दिन गंगा स्नान के बाद अरदास लगाते हैं। मेले में आए सेवादारों ने लोगों के लिए मीठा पानी, और भोजन के लिए अलग-अलग लंगर लगाए हुए हैं। मेले में आने वाले लोग पहले कस्बा जहांगीराबाद में स्थित बाबा की समाधि पर मत्था टेकते हैं और उसके बाद डेरा की ओर रवाना होते हैं। मेले में चोरी की घटना को रोकने के लिए और वाहन व्यवस्था को दुरस्त रखने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Jagran


Source: Dainik Jagran June 10, 2019 17:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */