आलिया की हॉलीवुड फिल्म का फस्र्ट लुक रिजील, अर्जुन कपूर ने किया ये कॉमेंट - News Summed Up

आलिया की हॉलीवुड फिल्म का फस्र्ट लुक रिजील, अर्जुन कपूर ने किया ये कॉमेंट


हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय का दबदबा कायम करने के बाद आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अब हॉलीवुड की ओर रुख किया है। आलिया बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। दुनियाभर में उनके लाखों चाहने वाले हैं। कोराना काल में जहां लोग एक फिल्म के हिट होने की राह तक रहे थे, ऐसे में आलिया ने चार हिट फिल्में दी है। हाल ही में आलिया की हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' (Heart Of Stone) का फस्र्ट लुक रिजील हुआ है जिसमें गैल गैडोट और जेमी डोर्नन हैं। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के फस्र्ट लुक को देखकर हर भारतवासी को आलिया पर गर्व हो रहा है। आप भी देंखें-फैंस को पसंद आ रहा आलिया का फस्र्ट लुकइंस्टाग्राम पर आलिया ने फिल्म के फस्र्ट लुक का वीडियो शेयर करते हुए साथ लिखा, 'हार्ट ऑफ स्टोन और कीया का फस्र्ट लुक। 2023 में नेटफ्लिक्स पर आ रहा है।' उन्होंने हैशटैग टुडम भी लिखा। आलिया की मां सोनी राजदान ने इस पर कॉमेंट किया, 'ओह फैब !!! यह बहुत रोमांचक लग रहा है!' अर्जुन कपूर ने कॉमेंट करते हुए लिखा, 'यह बहुत बड़ी बात है... गर्व है।' वहीं फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं 'वाह', 'अद्भुत' और 'इंतजार नहीं कर सकते' जैसे कई तरह से पॉजिटिव कमेंट कर रहे हैं।


Source: Dainik Bhaskar September 26, 2022 09:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */