Hindi NewsLocalChandigarhMP Kiran Kher Did Not Help The People Of The City In Corona: Aam Aadmi Partyआरोप: सांसद किरण खेर ने कोरोना में शहर के लोगों की मदद नहीं की: आम आदमी पार्टीचंडीगढ़ 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकसांसद किरण खेर न तो पार्लियामेंट के सेशन में हिस्सा लिया और न ही शहर में दिखाई दे रही हैं। ऐसे में सरकार को उन्हें सैलरी नहीं देनी चाहिए। कोरोना के समय में शहर के लोगों की मदद करने के लिए वह दिखाई नहीं दीं। ऐसे में उन्हें सरकारी सैलरी लेने का कोई भी अधिकार नहीं है। यह बात चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के कन्वीनर प्रेम गर्ग ने मनीमाजरा में कही।इस अवसर पर मनीमाजरा ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष महिपाल शर्मा आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। उनके साथ काफी संख्या में लोगों ने भी आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के नेता चंद्रमुखी शर्मा, चितरंजन चंचल, डैनी के अलावा चंडीगढ़ पुलिस के पूर्व डीएसपी और इन दिनों आम आदमी पार्टी के लिए काम करने वाले विजय पाल सिंह मौजूद थे।महिपाल के अलावा उनके परिवार के सभी सदस्य आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दाताराम सैनी भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इन सभी के पार्टी में शामिल होने पर चंद्रमुखी शर्मा ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी को साथ लेकर चला जा रहा है।पार्टी के सिंबल पर लड़ा जाएगा। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के कनवीनर प्रेम गर्ग और चंद्रमुखी शर्मा ने कहा कि इस बार नगर निगम चुनाव आम आदमी पार्टी के सिब्बल पर ही लड़ा जाएगा। उम्मीदवारों का चयन भी किया जाएगा। चंडीगढ़ में अगर आम आदमी पार्टी की सरकार नगर निगम में आती है तो 5 साल तक एक भी टैक्स नहीं लगाया जाएगा।अब तक आम आदमी पार्टी में शामिल हुए महिपाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में वह घुटन महसूस कर रहे थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की चापलूसी करने वालों को ही कांग्रेस पार्टी में अहमियत दी जाती है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। यही वजह है कि मनीमाजरा में कई साल से कांग्रेस ने नगर निगम का चुनाव नहीं जीता है।
Source: Dainik Bhaskar October 17, 2020 22:41 UTC