नई दिल्ली।स्पेन की कार निर्माता Seat ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है। SEAT MO eScooter 125 नाम का यह स्कूटर दो वेरियंट में बाजार में उतारा जाएगा। इनमें से एक प्राइवेट यूज के लिए, जबकि दूसरा शेयरिंग सर्विस के लिए होगा। कंपनी का दावा है कि SEAT MO eScooter 125 इलेक्ट्रिक स्कूटर परफॉर्मेंस के मामले में पारंपरिक 125cc स्कूटर (पेट्रोल से चलने वाला) की तरह है। आइए आपको इसके बारे में डीटेल में बताते हैं।एक बार फुल चार्ज पर कितने दूर तक चलेगा? SEAT MO eScooter 125 में 9 kW मोटर और 5.6 kWH बैटरी दी गई है। स्कूटर की बैटरी रिमूवेबल है, यानी इसे निकालकर घर में चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 125 किलोमीटर तक चलेगा।स्पीड eScooter 125 रफ्तार के मामले में भी कम नहीं है। SEAT MO का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 3.9 सेकंड में 0 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 95 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में रिवर्सिंग गियर के साथ तीन राइडिंग मोड (सिटी, स्पोर्ट और इको) मिलते हैं।
Source: Navbharat Times June 21, 2020 08:59 UTC