आम बजट पर चर्चा के लिए कल होगी व्यापारियों की महापंचायत - News Summed Up

आम बजट पर चर्चा के लिए कल होगी व्यापारियों की महापंचायत


वर्ष 2021-22 के बजट की तैयारियों को लेकर केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने विभिन्न व्यापारिक और औद्योगिक संगठनों से चर्चा तेज कर दी है। इसी किो लेकर अब चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआइ) भी केंद्रीय मंत्री को अपने सुझाव मांग और समस्याएं पहुंचाएगा। इसके लिए सीटीआइ ने रविवार को व्यापारियों की महापंचायत बुलाई है।जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :वर्ष 2021-22 के बजट की तैयारियों को लेकर केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने विभिन्न व्यापारिक और औद्योगिक संगठनों से चर्चा तेज कर दी है। इसको लेकर अब चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआइ) भी केंद्रीय मंत्री को अपने सुझाव, मांग और समस्याएं पहुंचाएगी। इसके लिए सीटीआइ ने रविवार को व्यापारियों की महापंचायत बुलाई है। सीटीआइ के चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने बताया कि वर्चुअल माध्यम से होने वाली महापंचायत में कारोबारी, फैक्ट्री मालिक, दुकानदार, चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए), टैक्स विशेषज्ञ समेत करीब 250 संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे। इसमें लोगों से आगामी बजट को लेकर सुझाव मांगे जाएंगे।कोरोना की वजह से हर सेक्टर के कारोबार पर प्रभाव पड़ा है। ऐसे में क्या-क्या बिदु शामिल होने चाहिए, किस सेक्टर को ज्यादा नुकसान पहुंचा है, आयकर में क्या छूट मिलनी चाहिए, महिला कारोबारियों के समक्ष किस तरह की दिक्कतें हैं, पर्यटन, होटल, रेस्तरां, सैलून, पार्लर और इवेंट मैनेजमेंट जैसे कारोबार में सरकार से क्या सहायता चाहिए? बैठक में प्राप्त होने वाले सुझाव, मांग और समस्याओं को इकट्ठा कर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र भेजा जाएगा।सीटीआइ के महासचिव विष्णु भार्गव और रमेश आहूजा ने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी वर्गो और क्षेत्रों से सुझाव मांगे हैं। विभिन्न औद्योगिक संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं, फिक्की, पीएचडी चैंबर व सीआइआइ जैसे संगठनों से बैठकें हो रही है।गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2021-22 का बजट 1 फरवरी 2021 को संसद में पेश हो सकता है। इस साल कोरोना की वजह से देश की अर्थव्यवस्था काफी प्रभावित हुई है। लिहाजा, बजट का महत्व काफी बढ़ गया है। राज्य सरकारों पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ा है। राजस्व में भारी कमी आई है। ऐसे में सरकार ने आम लोगों से भी बजट के लिए सुझाव मांगा है। बजट पर चर्चा में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी हो, इसके लिए सरकार ने माई जीओवी प्लेटफार्म पर सुविधा दी है। वित्त मंत्री ने 14 दिसंबर से बजट पर चर्चा शुरू कर दी है। वे कह चुकी हैं कि बजट 2021 आर्थिक वृद्धि की गति को बनाए रखने पर केंद्रित होगा। इसके लिए आधारभूत संरचनाओं पर सार्वजनिक खर्च जारी रखने के साथ आर्थिक गतिविधियों की गति बढ़ाने पर जोर होगा। कोविड-19 की वजह से विनिवेश पर असर पड़ा है, लेकिन आने वाले समय में इसकी रफ्तार तेज होगी।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran December 25, 2020 20:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */