आफरीदी को जब फोन पर हो गया था प्यार, लेकिन फिर लड़की को देख उड़ गए होश! - News Summed Up

आफरीदी को जब फोन पर हो गया था प्यार, लेकिन फिर लड़की को देख उड़ गए होश!


नई दिल्ली,जेएनएन। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी की ऑटोबायोग्राफी 'गेम चेंजर' पाकिस्तान और भारत दोनों देशों में रिलीज हो चुकी है। इस किताब से पिछले कुछ दिनों से कुछ न कुछ मसाला सामने आ रहा है। बड़ा खुलासा करते हुए आफरीदी ने बताया था कि आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज उनकी उम्र गलत है और वह इस उम्र से करीब पांच साल बड़े हैं। वहीं उन्होंने भारतीय क्रिकेट गौतम गंभीर के बारे में कहा था कि वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका कोई शानदार रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन इसके बावजूद उनमें एटिट्यूड बहुत ही ज्यादा है।आफरीदी ने एक और सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्‍होंने एक राज से पर्दा उठाते हुए बताया कि उन्हें फोन पर एक लड़की की मीठी आवाज की वजह से प्यार हो गया था। लेकिन बाद में पता चला कि वह आवाज किसी लड़के की थी। आफरीदी के साथ यह हादसा उनकी शादी से पहले हुआ था।आफरीदी ने बताया, 'शादी से पहले वे एक 'लड़की' रोजाना फोन पर बात किया करते थे। उसकी आवाज बहुत अच्छी थी। उस वक्त मोबाइल नए-नए आए थे और मैंने उसकी आवाज सुनने के लिए काफी पैसा खर्च किया। हमने बाद में मिलने का फैसला भी किया। आफरीदी ने बताया कि जब दोनों आखिरकार मिले तो उनके दिल के हजारों टुकड़े हो गए।उनके दिल टूटने की वजह यह थी कि जिससे वह महीनों से बातें कर रहे थे वह दरअसल लड़की नहीं बल्कि एक लड़का था। उन्होंने कहा, 'जब घंटी बजी तो सामने एक नौजवान लड़का हाथों में कुछ गुलाब लेकर खड़ा था। उस समय उसे देख मुझे तगड़ा झटका लगा जब उसने मुझसे कहा कि वह वही 'लड़की' है जिससे वे कई महीनों से बात कर रहे थे।' अफरीदी ने बताया कि बाद में बड़ी मुश्किल से उन्‍होंने उस लड़के से पीछा छुड़ाया।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Ruhee Parvez


Source: Dainik Jagran May 05, 2019 06:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */