आज 4 शुभ योग दिन को बना रहे हैं खास, भाग्यशाली रहेंगी 8 राशियां धन लाभ के योग भी हैं - Dainik Bhaskar - News Summed Up

आज 4 शुभ योग दिन को बना रहे हैं खास, भाग्यशाली रहेंगी 8 राशियां धन लाभ के योग भी हैं - Dainik Bhaskar


जीवन मंत्र डेस्क. शुक्रवार के सितारे 4 शुभ योग बना रहे हैं। सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से प्रीति योग बन रहा है। रेवती नक्षत्र में चंद्रमा होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग रहेगा। वहीं अाज तिथि, वार और नक्षत्र के शुभ संयोग से सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के 2 बड़े शुभ योग भी बन रहे हैं। सितारों की ये स्थिति वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए शुभ रहेगी। इन 8 राशियों के लोग आज कई मामलों में भाग्यशाली हो सकते हैं। इन राशि वालों को धन लाभ हो सकता है और उलझनें भी खत्म हो सकती हैं। वहीं मेष, सिंह, तुला और धनु राशि वाले लोगों को आज शुभ योगों का फायदा नहीं मिल पाएगा।आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा दिन पढ़ें आज का राशिफल


Source: Dainik Bhaskar May 02, 2019 14:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */