यहां गोदाम पर जो भी कस्टमर आ रहा है, उसको गैस उपलब्ध हो रही है. आज ही हमने अपना गैस बुक कराया था और आज ही हमें हमारा सिलेंडर मिल गया. उन्होंने कहा की यहां पर किसी प्रकार की कोई भीड़ नहीं है और आते ही उनको गैस का सिलेंडर मिल गया. अजेंद्र पंवार ने बताया की जहां भी लाइन लगी है, हो सकता है वहां गैस की कालाबाजारी हो रही हो, लेकिन हमारे यहां किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है. उन्होंने कहा कि वह जितनी भी गैस की मांग कंपनी से करते हैं, उतनी ही गैस उनको मिल रही है.
Source: NDTV March 14, 2026 12:55 UTC