आज के स्टॉक मार्केट अपडेट में Polyplex, HFCL, Azad Engineering, Sula Vineyards समेत कई कंपनियों की बड़ी डील और निवेश खबरें, जानें किन शेयरों पर रखेंशेयर मार्केट में आज कई बड़ी कंपनियों से जुड़ी अहम खबरें सामने आई हैं, जो निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण संकेत दे रही हैं। आज Polyplex, HFCL, Azad Engineering, Sula Vineyards समेत कई कंपनियों की बड़ी डील और निवेश की खबरें हैं। ऐसे में आज ये स्टॉक्स फोकस में होंगे।Polyplex Corporation Ltd पॉलीप्लेक्स कार्पोरेशन ने अपने बिजनेस विस्तार के तहत टेक्नोवा प्रिंटराइट प्रोडक्ट्स में 51% हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है। करीब ₹62 करोड़ की यह डील कंपनी के वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूत करेगी और आने वाले समय में ग्रोथ को सपोर्ट कर सकती है।HFCL HFCL ने ₹580 करोड़ के निवेश से प्रीफॉर्म मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की मंजूरी दी है। यह कदम कंपनी को ऑप्टिकल फाइबर बिजनेस में आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा। कंपनी अपनी सब्सिडियरी HFCL Technologies के जरिए प्रीफॉर्म मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी, जिससे कच्चे माल के लिए बाहरी निर्भरता कम होगी।रेन इंडस्ट्रीज और आजाद इंजीनियरिंग रेन इंडस्ट्रीज में प्रमोटर Nivee Holdings द्वारा शेयर खरीदने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। दूसरी ओर आजाद इंजीनियरिंग ने Mitsubishi Heavy Industries के साथ 8 साल का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट किया है, जो कंपनी के लिए लंबी अवधि का मजबूत रेवेन्यू स्रोत बन सकता है। इसके तहत कंपनी गैस टर्बाइन इंजन के जटिल पार्ट्स सप्लाई करेगी। यह डील लंबे समय तक रेवेन्यू विजिबिलिटी देती है।टेक और ट्रैवल सेक्टर में भी हलचल की उम्मीद टेक और ट्रैवल सेक्टर में भी हलचल की उम्मीद है है। Le Travenues Technology की बस सेवा AbhiBus ने Fleetx के साथ साझेदारी की है, जिससे बस ऑपरेटर नेटवर्क में सेफ्टी और टेक्नोलॉजी अपग्रेड होगा।सुला और अरविंदो फार्मा सुला विनयॉर्ड्स ने मोएट हेनेसी इंडिया से नासिक स्थित 19 एकड़ का वाइन एस्टेट खरीदने का समझौता किया है। फार्मा सेक्टर में अरविंदो फार्मा की सब्सिडियरी कंपनी ने STADA Arzneimittel AG के साथ ग्लोबल मार्केटिंग डील की है।शेयर मार्केट की कैसी रहे गी चाल आज भारतीय शेयर मार्केट में कमजोरी देखने को मिल सकती है। एनएसई के बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 और बीएसई के सेंसेक्स के शुक्रवार को गिरावट के साथ खुलने के संकेत हैं। एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली और अमेरिकी बाजारों में तेज गिरावट ने निवेशकों की धारणा को कमजोर किया है। गिफ्ट निफ्टी करीब 184 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है, जो बाजार में गिरावट के साथ ओपनिंग की ओर इशारा करता है।
Source: NDTV March 27, 2026 04:35 UTC