मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में बीएसएफ के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि ग्राम धनपुर में 27-28 मार्च की रात करीब 1:40 बजे नैन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।अविनाश पांडे ने कहा कि जांच के दौरान यह पता चला कि जान गंवाने वाला बीएसएफ का कांस्टेबल अपनी पत्नी कोमल को गुलशन (क्षेत्र के निवासी) के साथ संबंध होने के कारण अक्सर ताना मारता था और अपमानित करता था। उन्होंने कहा कि इसी रंजिश के कारण आरोपियों ने साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपियों ने नैन सिंह की सोते समय गोली मारकर हत्या करने की बात कबूल की।
Source: NDTV April 03, 2026 14:06 UTC