आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 5 अप्रैल 2026 LIVE: टीएमसी के गुंडों से से डरना नहीं है, कानून पर भरोसा करना- पीएम मोदी - News Summed Up

आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 5 अप्रैल 2026 LIVE: टीएमसी के गुंडों से से डरना नहीं है, कानून पर भरोसा करना- पीएम मोदी


आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 5 अप्रैल 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल के कूच विहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इस बार बंगाल में एक ओर TMC का भय है और इसका मुकाबला करने के लिए आपके पास भाजपा का भरोसा है। एक ओर TMC के ‘कट मनी’ और ‘करप्शन’ का भय है। दूसरी ओर विकास को तेज रफ्तार देने वाली भाजपा का भरोसा है। एक ओर घुसपैठ कराकर, विदेशियों को यहां बसाने का भय है। दूसरी ओर घुसपैठ रोक कर सारे घुसपैठियों को बंगाल से बाहर करने का भाजपा का भरोसा है। एक ओर बदलती जनसांख्यिकी से अपनी ही जमीन पर आजादी छिनने का भय है। दूसरी ओर अपनी माटी पर गर्व के साथ सिर उठाकर जीने का, अटल भरोसा देने वाली भाजपा है। एक ओर सिंडिकेट राज में अपनी संपत्ति लुटने का भय है। दूसरी ओर सिर पर पक्का घर और जमीन के मालिकाना हक का भरोसा है। एक ओर संदेशखाली जैसी बहनों की चीखें और बेटियों पर होता निर्मम अत्याचार है। दूसरी ओर नारी शक्ति को सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण की मोदी की गारंटी है।”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “TMC के अन्याय, इनकी लिस्ट बहुत लंबी है। इनके धोखे का एक और उदाहरण उत्तर कन्या भी है। जब उत्तर कन्या को बनाया गया था तो कहा गया था कि ये पूरे क्षेत्र के विकास का केंद्र बनेगा लेकिन हालात यह है कि जो पैसा इसके लिए रखा गया था, इतने साल में उसे भी खर्च नहीं किया गया। अभी तक ये लोग उसमें कमीशन के तरीके खोजने में लगे हैं। इसका मतलब साफ है, नाम विकास का लेकिन नीयत और प्राथमिकता कहीं और थी।”पीएम मोदी ने कहा, “तुष्टीकरण के इस खेल में बंगाल की महान पहचान को बदला जा रहा है। आपने देखा होगा अभी TMC ने अपना घोषणापत्र जारी किया लेकिन उसका नाम उन्होंने बांग्ला भाषा में नहीं रखा बल्कि उसे ‘इश्तेहार’ कहा जा रहा है। आप सोचिए ये कैसे बंगाल की पहचान को बदल रहे हैं। आप जानते हैं न इश्तेहार का इस्तेमाल बंगाल में किसलिए हुआ था? 1905 में मज़हबी ताकतों ने बंगाल में ‘लाल इश्तेहार’ जारी किया था उसके बाद हिंदुओं का नरसंहार किया गया था। TMC हमें उसी की याद दिलाना चाहती है। आपको भूलना नहीं है कि यह निर्मम सरकार खुलेआम धमकी दे रही है… तुष्टीकरण का ऐसा घिनौना खेल, बंगाल के सम्मान और बंगाल की संस्कृति को मिटाने का ऐसा षड्यंत्र। लेकिन अब बहुत हो गया। अब बंगाल की पहचान बदलने वालों की विदाई बंगाल ने तय कर ली है…”Live Updates


Source: NDTV April 05, 2026 06:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */