आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ईरानी बिजली संयंत्रों और ऊर्जा अवसंरचना पर सैन्य हमलों को 5 दिनों के लिए स्थगित करने संबंधी नवीनतम सोशल मीडिया पोस्ट पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हां, हम इन घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं, जैसा कि हम करते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र सरकार, यूजीसी समेत अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को मूल याचिका के साथ टैग कर दिया है। भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह की ओर से यह याचिका दायर की गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में अब 27 मार्च को सुनवाई होगी। वादी विजय मिश्रा के अनुपस्थित होने की वजह से आज की सुनवाई टालनी पड़ गई. पिछली सुनवाई के दौरान वादी पक्ष के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने BNS 349 के तहत प्रार्थना पत्र दिया था।दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरूदिल्ली में आज से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया रहा है। सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। मौसम के मोर्चे पर दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगे गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है, जबकि देश के कई अन्य राज्यों में भी आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान से जुड़े तनाव के चलते अमेरिका पर कूटनीतिक दबाव बढ़ रहा है। वहीं, असम में आगामी चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, जहां एक मंत्री ने पार्टी बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।Live Updates
Source: NDTV March 23, 2026 05:48 UTC