आज की ताजा खबर, Aaj Ki Taaja Khabar, Hindi News, हिंदी न्यूज LIVE: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर है। इस बीच, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि भाजपा विरोधी वोटों का बंटवारा नहीं होगा और हम हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से हटा देंगे। गोगोई ने कहा, “असम में छह विपक्षी दलों का गठबंधन है- कांग्रेस, असम जातीय परिषद, रायजोर दल, सीपीआई (एम), सीपीआई (एमएल) और ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस। असम कांग्रेस 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।’केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसके तहत 11 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है।उत्तर प्रदेश में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर की खबरों पर पूर्व सीएम और सपा के लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि ये सबकुछ बीजेपी का नाटक है।दूसरी ओर, ईरान युद्ध के बीच न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी टैंकर आने वाले जहाजों ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की तैयारी कर रहे हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि पिछले 24 घंटों में इस महत्वपूर्ण मार्ग से कच्चे तेल की ढुलाई पूरी तरह से रुक गई है। देश भर में 21 मार्च को ईद मनाई जा रही है।दक्षिण कोरिया की एक फैक्ट्री में लगी आगदक्षिण कोरिया में एक फैक्ट्री में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक आग अचानक लगी और तेजी से फैल गई। इससे अंदर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल पाए. बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन कई लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।Live UpdatesAaj Ki Taaja Khabar LIVE News: देश-विदेश की सभी बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहे जनसत्ता डॉट कॉम के साथ...
Source: NDTV March 21, 2026 03:31 UTC