प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्देश दिया है कि पश्चिम एशिया संघर्ष के प्रभाव से लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। प्रधानमंत्री ने एक पोस्ट में कहा कि बैठक में ऊर्जा, कृषि, उर्वरक, विमानन, जहाजरानी और रसद जैसे क्षेत्रों से संबंधित पहलुओं पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि बैठक के दौरान कैबिनेट सचिव ने एलपीजी और एलएनजी की आपूर्ति और पर्याप्त बिजली उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। बयान में यह भी कहा गया है कि अलग-अलग देशों से नए स्रोतों के आने से एलपीजी और एलएनजी की खरीद के लिए स्रोतों में विविधता लाई जा रही है।पीएनजी कनेक्शनों के विस्तार के लिए उठाए गए कदमों पर भी चर्चा की गई। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि राज्य सरकारों से अनुरोध किया गया है कि वे दैनिक निगरानी, छापेमारी और सख्त कार्रवाई के माध्यम से फर्टिलाइजर की कालाबाजारी, जमाखोरी और हेराफेरी पर अंकुश लगाएं। प्रधानमंत्री ने आम आदमी की जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता का भी आकलन किया और देश में फर्टिलाइजर की उपलब्धता पर चर्चा की।Live Updates
Source: NDTV April 01, 2026 17:03 UTC