आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इजरायल दौरे पर हैं। आज पीएम मोदी के दौरे का दूसरा दिन है। दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी होलोकॉस्ट स्मारक, याद वाशेम गए। विदेश मंत्रालय ने बयाना जारी कर कहा कि होलोकॉस्ट के पीड़ितों की स्मृति को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए और शांति एवं मानवीय गरिमा को बनाए रखने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व होलोकॉस्ट स्मरण केंद्र, याद वाशम का दौरा किया। यह प्रधानमंत्री की याद वाशम की दूसरी यात्रा थी। प्रधानमंत्री ने पुष्पांजलि अर्पित कर होलोकॉस्ट के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने मार्मिक ‘बुक ऑफ नेम्स हॉल’ का भी दौरा किया, जो होलोकॉस्ट के दौरान मारे गए लाखों लोगों की स्मृति को संजोए रखने वाली एक सशक्त श्रद्धांजलि है। यह स्मारक अतीत की क्रूरता और अन्याय के खिलाफ खड़े होने तथा एक बेहतर दुनिया बनाने के हमारे सामूहिक संकल्प की एक गंभीर याद दिलाता है।यशंवत वर्मा के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए फिर बनी कमेटी: लोकसभा अध्यक्ष ने जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए गठित जांच समिति का पुनर्गठन किया है। यह पुनर्गठन समिति के एक सदस्य, मद्रास हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मनिंदर मोहन श्रीवास्तव की 5 मार्च को होने वाले रिटायरमेंट के मद्देनजर किया गया है। बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर को जस्टिस श्रीवास्तव की जगह पर तीन सदस्यीय समिति में शामिल किया गया है। समिति के अध्यक्ष (सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अरविंद कुमार) और बाकी सदस्य (वरिष्ठ वकील बी.वी. आचार्य) ही रहेंगे। यह बदलाव 6 मार्च से प्रभावी होगा।Live Updatesदेश और दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी अपडेट्स के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के साथ...
Source: NDTV February 26, 2026 06:16 UTC