taurus horoscope in hindi 28 april 2021 vrishabha rashifal vishnu sahasranamam padhne...आजीविका : वृष राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापार संबंधी अच्छी बिक्री को दर्शाने वाला रहेगा। काम-धंधे से संबंधित कार्यों में अच्छी बिक्री की स्थिति देखी जाएगी। फाइनेंस/ ऋण/ ब्याज संबंधी कार्यों में से जुड़े संस्थानों में अच्छा कारोबार देखा जाएगा। साझेदारी वाले कार्यों में कुछ आपसी मतभेद देखे जा सकते है। नौकरी पेशा वर्ग में कर्मचारियों पर काम का अधिक दबाव देखा जायेगा। वर्क फ्रॉम होम के माध्यम से भी कार्य होता देखा जा सकता है।पारिवारिक जीवन : घर-परिवार का वातावरण ठीक ठाक रूप में देखा जायेगा। धर्म संबंधी विषयों पर कोई ज्ञान चर्चा देखी जा सकती है। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर आश्वक्त देखे जाएंगे।आज आपकी सेहत : संक्रमण संबंधी कोई परेशानी देखी जाने की प्रबल संभावनाएं बनी हुई हैं तो सावधानी बरतें।आज वृष राशि के उपाय : नारायण कवच का पाठ करना अत्यधिक लाभकारी देखा जाएगा।ऐस्ट्रॉलजर अमित सोनीaks@hotmail.co.in
Source: Navbharat Times April 27, 2021 21:56 UTC