आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 6 जनवरी 2026: मेष, मिथुन और कुंभ राशि राशि के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक, वरिष्ठ योग से मिलेगा फायदा - News Summed Up

आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 6 जनवरी 2026: मेष, मिथुन और कुंभ राशि राशि के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक, वरिष्ठ योग से मिलेगा फायदा


मीन राशि के जातक आज आर्थिक मामलो में अपना बजट संभालकर चले। कुछ अनचाहे खर्च भी आज होने वाले हैं। आपको आज जोखिम लेने से बचना चाहिए। नौकरी में आज अचानक ही आपके ऊपर कुछ नया काम आ सकता है जिससे आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। संतान को लेकर आज आपको चिंता हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपको तालमेल बनाकर रखना होगा, वाणी पर संयम रखें। शिक्षा के क्षेत्र में आज प्रदर्शन बेहतर होगा। आपके लिए सलाह है कि फटाफट लाभ पाने के चक्कर बचें,यहां आज आपको लाभ की बजाय नुकसान हो सकता है। आज वायु विकार और सीने में जलन की समस्या हो सकती है। तेल मसाले के प्रयोग में कमी लाएं। आज भाग्य आपका 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है,आपको आज उपाय के तौर पर गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए।आज का दिन कुंभ राशि के लिए अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में आज कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। आप किसी मित्र या पड़ोसी से सहयोग भी प्राप्त कर सकते हैं। जो जातक साझेदारी में काम शुरू करना चाह रहे है उनको आज साझेदारों से सहयोग मिलेगा। आप आज सरकारी क्षेत्र में लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज तकनीकी ज्ञान और अनुभव का लाभ मिलेगा। भाइयों से आपको आज सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में यात्रा का संयोग बनेगा। आपको आज तामसिक भोजन से परहेज करना चाहिए, आपको आज उदर रोग की समस्या हो सकती है। ​ आज भाग्य आपका 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है,आपको आज भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहिए।मकर राशि के जातकों को आज अपने जरूरी काम दिन के पहले भाग में निपटाने का प्रयास करना होगा। दिन के दूसरे भाग में आज चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर करेंगे जिससे आपको कुछ उलझन और प्रतिकूल स्थिति का सामना करना होगा। आपको आज वाद विवाद की स्थिति से बचना चाहिए अन्यथा मान सम्मान की हानि हो सकती है। वैसे आज प्रॉपर्टी से संबंधित काम मे आपको फायदा हो सकता है। मकर राशि के जातको के जो जातक लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको थोड़ी कोशिश से सफलता मिल सकती है। सेहत के मामले में आज आपको लापरवाही से बचना चाहिए। आपकी कोई दबी समस्या उभर आने से परेशानी बढ सकती है। पैरों में तकलीफ होने की भी आशंका है। ​ आज भाग्य आपका 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है, आज के दिन आपको उपाय के तौर पर श्रीनारायण कवच का पाठ करना चाहिए।धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन आरंभ में उलझन भरा रहेगा लेकिन दोपहर के बाद का समय आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज किसी सगे संबंधी से मिलने का भी मौका मिलेगा। कोई अधूरा अटका काम आपका पूरा हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपको आज शुभ लाभ मिलेगा। बिजनेस में आप आज अपेक्षा से बढ़कर लाभ प्राप्त कर पाएंगे। शिक्षा और शिक्षण कार्य से जुड़े जातक भी आज लाभ प्राप्त कर सकते हैं। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग और मार्गदर्शन से आपको फायदा होगा। सरकारी और राजनीतिक क्षेत्र में भी आज लाभ का संयोग बना है। आज भाग्य आपका 88 प्रतिशत तक साथ दे रहा है,आपको आज उपाय के तौर पर गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए।वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन करियर और कामकाज से लिहाज से बहुत ही शुभ लाभदायक रहेगा आपको आज अधिकारी वर्ग से सहयोग और प्रोत्साहन मिल सकता है। आपको आज कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिलने वाली है। आपके सितारे बताते हैं कि आप आज विदेशी क्षेत्र से भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत हैं उनको आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है। खेल और साहसिक कार्यो में भी वृश्चिक राशि के जातक आज बेहतर प्रदर्शन कर सकते है। आपका कोई काम सरकारी क्षेत्र में अटका है तो वह आज पूरा हो सकता है। जोखिम वाले काम से आपको आज बचना चाहिए, चोट लगने की आशंका रहेगी। बीपी के मरीज दवाई और परहेज का विशेष रूप से ध्यान रखें। ​ आज भाग्य आपका 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है,आज उपाय के तौर पर आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।तुला राशि के जातकों को आज आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आप दीर्घकालीन निवेश भी आज कर सकते हैं। सेहत के मामले में आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप सक्रिय रहकर अपना काम कर पाएंगे। आपका फंसा हुआ धन भी आपको आज मिल सकता है। वाणी और व्यवहार कुशलता जो आपका स्वभाव भी है आप उसका फायदा उठा सकते हैं। रुचिकर भोजन का आप आज आनंद ले पाएंगे। किसी पुराने मित्र या परिचित से आपकी मुलाकात हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपको आज कंधे और पीठ में परेशानी हो सकती है। महिलाओं जातकों को आज भारी काम करने से बचना चाहिए। आज भाग्य आपका 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है,आपको आज उपाय के तौर पर भगवान भोलेनाथ का दूध से अभिषेक करना चाहिए।कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन मानसिक उलझन भरा रहेगा। आपको आज सिरदर्द और सर्दी जुकाम की समस्या हो सकती है। आपको मौसम का ध्यान रखते हुए खानपान अपनाना चाहिए। आर्थिक मामलों में लाभ के साथ आज खर्च का भी संयोग बना रहेगा। कोई बनता काम भी आज आपका अटक सकता है जिससे आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। बिजनेस में आज आपको वाणी पर संयम रखना होगा। लेनदेन में आप आज सतर्कता बरतें नहीं तो नुकसान हो सकता है। छात्रों का मन आज विचलित होगा और पढ़ाई मे मन नहीं लगेगा वैवाहिक जीवन में आपको आज संयम रखना होगा नहीं तो जीवनसाथी से मतभेद और तनाव हो सकता है। आज भाग्य आपका 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है, आज आपको उपाय के तौर पर श्रीगणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना चाहिए।सिंह राशि के जातकों को आज दिन के पहले भाग में बड़े फैसले लेने से बचना चाहिए। आपको आज सेहत में नरमी और मानसिक तनाव मिल सकता है। पिता की ओर से भी आपको आज चिंता और परेशानी हो सकती है। दिन के दूसरे भाग में आपको आज कुछ अचानक बनने वाली परिस्थिति की वजह से मानसिक कष्ट हो सकता है। आर्थिक मामलों में आज आपको सतर्क रहना होगा। आज दूसरों पर अधिक भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। बड़े भाई से आज वाद विवाद से बचेंगे तो फायदा होगा। चिकित्सा और रसायन से सं


Source: Navbharat Times January 06, 2026 14:35 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */