आज का प्लैटिनम का रेट (11 February 2026): बढ़ी कीमत, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम - News Summed Up

आज का प्लैटिनम का रेट (11 February 2026): बढ़ी कीमत, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम


आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Price Today (11 February 2026): सोना-चांदी की तरह प्लैटिनम (Platinum) भी आम लोगों का पसंदीदा मेटल है। जिसके गहने बनाये जाते हैं। इसलिए इसकी कीमतों पर लोगों की नजर बनी रहती है। हम यहां आपको कीमतों के उतार-चढ़ाव का अपडेट दे रहे हैं। आम तौर पर प्लैटिनम की कीमतों में उतार-चढ़ाव अंतरराष्ट्रीय बाजार, मांग और आर्थिक परिस्थितियों पर निर्भर करता है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार बुधवार सुबह तक प्लैटिनम की कीमत 65,419 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। जो दोपहर तक बढ़कर 67,578 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, शाम को बाजार बंद होने तक 69287 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मंगलवार को यह 66636 रुपये 10 ग्राम थी। इस तरह आज 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 2651 रुपये बढ़ गई। गुडरिटर्न्स के मुताबिक प्लैटिनम की कीमत आज भारत में 6,224 रुपये प्रति ग्राम के स्तर को पार कर गई, जो पिछले भाव से 146 रुपये अधिक है। इसी प्रकार 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत अब 62,240 रुपये है, जिसमें आज 1,460 रुपये का इजाफा हुआ। कल यानी मंगलवार को प्लैटिनम का भाव 6,078 रुपये प्रति ग्राम था। वहीं 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 60,780 रुपये था। नीचे जानिए आपके शहर में ताजा भाव क्या है।


Source: NDTV February 11, 2026 13:10 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */