आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 15 अप्रैल: राहुकाल के साथ आज विजय मुहूर्त, जाने शुभ मुहूर्त - News Summed Up

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 15 अप्रैल: राहुकाल के साथ आज विजय मुहूर्त, जाने शुभ मुहूर्त


राष्ट्रीय मिति चैत्र 26 शक संवत् 1942, चैत्र कृष्ण अष्टमी तिथि, बुधवार, विक्रम संवत् 2077। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 3, शब्बान 21, हिजरी 1441 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 अप्रैल सन् 2020 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसंत ऋतु।राहुकाल उपराह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। वैशाख कृष्ण अष्टमी तिथि सायं 04 बजकर 51 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। उत्तराषाढा नक्षत्र सायं 09 बजकर 03 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ।सिद्ध योग अपराह्न 03 बजकर 31 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ। कौलव करण उपराह्न 04 बजकर 50 मिनट तक उपरांत तैतील करण। दिशा शूल उत्तर में। चंद्रमा दिन रात मकर राशि में संचार करेगा।आज के व्रत त्योहार: शीतलाष्टमी व्रत, विषु पर्व।सूर्योदय का समय दिल्‍ली 15 अप्रैल: सुबह 05 बजकर 58 मिनट पर।सूर्यास्त का समय दिल्ली 15 अप्रैल: शाम 06 बजकर 46 मिनट पर।आज का शुभ मुहूर्तःविजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक। गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 34 मिनट से 06 बजकर 58 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 02 बजकर 18 मिनट से 04 बजे तक रहेगा।आज का अशुभ मुहूर्तःराहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। वर्ज्य काल सुबह 01 बजकर 25 मिनट से अगली सुबह 03 बजकर 09 मिनट तक रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक।आज के उपायः भगवान राम के संग देवी सीता की पूजा करें। कन्या को मीठा भोजन कराएं। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


Source: Navbharat Times April 14, 2020 21:40 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */