आज का पंचांग 24 जनवरी: अमृत काल के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, जानें शुभ मुहूर्त - News Summed Up

आज का पंचांग 24 जनवरी: अमृत काल के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, जानें शुभ मुहूर्त


राष्ट्रीय मिति माघ 04 शक संवत् 1941, माघ, कृष्ण अमावस्या, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2076। सौर माघ मास प्रविष्टे 11, ज़मद-उल-अव्वल 28, हिजरी 1441 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 जनवरी सन् 2020 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। अमावस्या तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 12 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ, उत्तराषाढ़ नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 46 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ, वज्र योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 54 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ।चतुष्पद करण अपराह्न 02 बजकर 42 मिनट तक उपरांत किस्तुघ्न करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 07 बजकर 39 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।सूर्योदय का समय दिल्‍ली 24 जनवरी: सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर।सूर्यास्त का समय दिल्ली 24 जनवरी: शाम 05 बजकर 53 मिनट पर।आज का शुभ मुहूर्तःअभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से 03 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 06 मिनट से 01 बजे तक। गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 43 मिनट से 06 बजकर 07 मिनट तक। अमृत काल शाम 07 बजकर 59 मिनट से 09 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग मध्य रात्रि 02 बजकर 46 मिनट से अगली सुबह 07 बजकर 13 मिनट तक।आज का अशुभ मुहूर्तःराहुकाल दोपहर 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 09 बजकर 21 मिनट से 10 बजकर 04 मिनट तक रहेगा।आज के उपायः आज मां लक्ष्मी जी की पूजा कीजिए। मां को खीर का भोग लगाएं और दु्र्गा चालीसा का पाठ करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


Source: Navbharat Times January 23, 2020 21:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */