todays hindi panchang 19 august 2020 rahukal and shubh muhurtराष्ट्रीय मिति श्रावण 28 शक सम्वत 1942, भाद्रपद कृष्णा अमावस्या, बुधवार, विक्रम संवत् 2077। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 04, जिल्हेज 28, हिजरी 1441 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 अगस्त सन् 2020 ई॰।सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। अमावस्या तिथि प्रातः 08 बजकर 12 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। मघा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 07 मिनट तक उपरांत पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ।परिधि योग रात्रि 09 बजकर 15 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ। नाग करण प्रातः 08 बजकर 12 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।सूर्योदय का समय दिल्ली 19 अगस्त: सुबह 05 बजकर 53 मिनट परसूर्यास्त का समय दिल्ली 19 अगस्त: शाम 06 बजकर 56 मिनट परआज का शुभ मुहूर्तःविजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 35 मिनट से 03 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। निशिथकाल मध्यरात्रि 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 43 मिनट से 07 बजकर 7 मिनट तक। अमृत काल मध्यरात्रि 11 बजकर 55 मिनट से 1 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।आज का अशुभ मुहूर्तःराहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। वर्ज्य काल शाम 3 बजकर 8 मिनट से 4 बजकर 36 मिनट तक।आज के उपायः बुधवार को हरे वस्त्र पहनकर गणेशजी की पूजा करने से सारे कष्ट दूर होंगे।(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)
Source: Navbharat Times August 18, 2020 18:56 UTC