todays hindi panchang 18 august 2020 rahukal and shubh muhurtराष्ट्रीय मिति श्रावण 27 शक सम्वत 1942, भाद्रपद कृष्णा चतुर्दशी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2077। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 03, जिल्हेज 27, हिजरी 1441 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 18 अगस्त सन् 2020 ई॰।सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 40 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ।आश्लेषा नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 08 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ। वरीयान योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 34 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ।शकुनि करण पूर्वाह्न 10 बजकर 40 मिनट तक उपरांत नाग करण का आरंभ। चन्द्रमा अगले दिन तड़के 04 बजकर 08 मिनट तक कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।सूर्योदय का समय दिल्ली 18 अगस्त: सुबह 05 बजकर 52 मिनट परसूर्यास्त का समय दिल्ली 18 अगस्त: शाम 06 बजकर 57 मिनट परआज का शुभ मुहूर्तःअभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 36 मिनट से 03 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। निशिथकाल मध्यरात्रि 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 44 मिनट से 07 बजकर 8 मिनट तक। अमृत काल मध्यरात्रि 02 बजकर 39 मिनट से 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग आज दिन रात रहेगा और इसका समापन 19 अगस्त की सुबह 4 बजकर 48 मिनट पर होगा।आज का अशुभ मुहूर्तःराहुकाल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। वर्ज्य काल शाम 5 बजकर 41 मिनट से 7 बजकर 10 मिनट तक। गंडमूल पूरे दिन रहेगा।आज के उपायः आज बजरंगबली की पूजा करें और गरीबों को दान करें।(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)
Source: Navbharat Times August 17, 2020 19:03 UTC