Hindi NewsNationalToday History 10 May: Aaj Ka Itihas Updates | Nelson Mandela Became The First Black President Of South Africa | 1957: The First Freedom Struggle Of India BegunAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपआज का इतिहास: रंगभेद के खिलाफ 27 साल जेल में काटने वाले ‘अफ्रीका के गांधी’ बने थे दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति5 घंटे पहलेकॉपी लिंकभारत में जो सम्मान महात्मा गांधी को मिलता है, उतना ही सम्मान दक्षिण अफ्रीका में नेल्सन मंडेला को मिलता है। इसी वजह से तो उन्हें अफ्रीका का गांधी भी कहते हैं। मंडेला ने 27 साल जेल में रहकर रंगभेद की नीतियों के खिलाफ लड़ते हुए न केवल श्वेत-अश्वेत के बीच की खाई को पाटा बल्कि 10 मई 1994 को पहले अश्वेत राष्ट्रपति के तौर पर दक्षिण अफ्रीका में नए युग का सूत्रपात किया। आज उनका जन्मदिन पूरी दुनिया में रंगभेद को मिटाने के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है।मंडेला का जन्म दक्षिण अफ्रीका में बासा नदी के किनारे ट्रांसकी के मर्वेजो गांव में 18 जुलाई, 1918 को हुआ था। उन्हें लोग प्यार से मदीबा बुलाते थे। वे अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे। उनकी सरकार ने सालों से चली आ रही रंगभेद की नीति को खत्म करने और इसे अफ्रीका की धरती से बाहर करने के लिए भरपूर काम किया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को एक नए युग में प्रवेश कराया।नेल्सन मंडेला एक ऐसे शख्स थे, जो लड़ते गए। न खुद कभी हथियार डाले और न ही समर्थकों को ऐसा करने दिया। 2009 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने उनके जन्मदिन 18 जुलाई को 'मंडेला दिवस' के रूप में घोषित किया। खास बात यह है कि उनके जीवित रहते ही इसकी घोषणा हुई।रंगभेद विरोधी लड़ाई के दौरान मंडेला को सरकार ने 27 साल के लिए रॉबेन द्वीप की जेल में डाल दिया। उन्हें कोयला खान में काम करना पड़ा। 8X7 फीट के कमरे में वे रहते थे। घास-फूस की एक चटाई पर सोते। 1990 में दक्षिण अफ्रीका की श्वेत सरकार से समझौते के बाद उन्होंने नए दक्षिण अफ्रीका का निर्माण किया।नेल्सन मंडेला के फ्यूनरल कार्यक्रम में भाग लेने गए तीन राष्ट्राध्यक्षों की इस सेल्फी पर खूब बवाल मचा था। इसमें उस समय के अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ डेनमार्क की प्रधानमंत्री हेले थोर्निंग-श्मिट और ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड केमरन दिखाई दे रहे हैं।भारत रत्न से सम्मानितनेल्सन मंडेला ने जिस तरह से देश में रंगभेद के खिलाफ अपना अभियान चलाया, उसने कई देशों को आकर्षित किया। भारत सरकार ने 1990 में मंडेला को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया। मंडेला भारत रत्न पाने वाले पहले विदेशी हैं। साल 1993 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया। इसके बाद बड़ी बीमारी के चलते 5 दिसंबर 2013 को 95 वर्ष की उम्र में नेल्सन मंडेला का निधन हो गया।1857ः मेरठ से उठी क्रांति से हिल गई थी ब्रिटिश हुकूमतअंग्रेजों के खिलाफ 1857 के पहले स्वतंत्रता संग्राम में 10 मई की तारीख बहुत अहम है। इसी दिन मेरठ छावनी से उठी क्रांति की ज्वाला से ब्रिटिश हुकूमत हिल गई थी। मेरठ की तीनों रेजिमेंट के सिपाहियों ने बगावत का झंडा उठाकर दिल्ली कूच कर दिया। इसमें महिलाओं ने भी सहयोग दिया। ब्रिटिश अधिकारियों ने इसे दबाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी।इस संघर्ष में अंतिम मुगल शासक बहादुरशाह जफर, नाना साहब, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे समेत कई बड़े नाम शामिल हुए थे। बैरकपुर छावनी में मंगल पांडेय के विद्रोह के बाद से भारतीय सिपाहियों में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ नफरत बहुत बढ़ गई थी। इस स्वतंत्रता संग्राम में इसने आग में घी का काम किया। उत्तर भारत की बड़ी रियासतों ने इस बगावत को भड़काने में कोई कमी नहीं छोड़ी और इस समर में कूद पड़े। यह बात अलग है कि गोरों ने कुछ ही दिनों में इस संघर्ष को कुचल दिया। दिल्ली समेत जिन रियासतों ने आजादी की घोषणा की थी, उन्हें वापस ब्रिटिश हुकूमत में शामिल कर लिया गया।1993ः भारत की इस बेटी ने रचा था इतिहासहरियाणा की संतोष यादव ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर लगातार दूसरी बार दस मई के दिन ही कदम रखा था और ऐसा करने वाली वे दुनिया की पहली महिला पर्वतारोही बनीं।देश-दुनिया में 10 मई को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है:-2011ः सुप्रीम कोर्ट ने ऑनर किलिंग की साजिश रचने वालों और हत्यारों के लिए मृत्युदंड की सिफारिश की। इसे बर्बर करार दिया।सुप्रीम कोर्ट ने ऑनर किलिंग की साजिश रचने वालों और हत्यारों के लिए मृत्युदंड की सिफारिश की। इसे बर्बर करार दिया। 1972: अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। 1959: सोवियत सेना अफगानिस्तान पहुंची।सोवियत सेना अफगानिस्तान पहुंची। 1945: रूसी सेना ने चेक गणराज्य की राजधानी प्राग पर कब्जा किया।रूसी सेना ने चेक गणराज्य की राजधानी प्राग पर कब्जा किया। 1916: नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टरडम में ऐतिहासिक शिप पोर्ट संग्रहालय खोला गया।नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टरडम में ऐतिहासिक शिप पोर्ट संग्रहालय खोला गया। 1796: नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में आस्ट्रिया को हराया।नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में आस्ट्रिया को हराया। 1655: ब्रिटिश सेना ने जमैका पर कब्जा किया।ब्रिटिश सेना ने जमैका पर कब्जा किया। 1526: पानीपत की लड़ाई जीतने के बाद मुगल शासक बाबर आगरा पहुंचा।पानीपत की लड़ाई जीतने के बाद मुगल शासक बाबर आगरा पहुंचा। 1503: इटली के खोजकर्ता और नाविक कोलंबस ने कायमान द्वीप की खोज की।इटली के खोजकर्ता और नाविक कोलंबस ने कायमान द्वीप की खोज की। 1427: यूरोपीय शहर स्विट्जरलैंड के बर्न शहर से यहूदियों को निष्कासित किया गया।
Source: Dainik Bhaskar May 10, 2021 01:37 UTC