आज और कल 21 राज्यों में बारिश-ओले का अलर्ट - News Summed Up

आज और कल 21 राज्यों में बारिश-ओले का अलर्ट


पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के साथ देश में मंगलवार से फिर मौसम का मिजाज बदलेगा।-पश्चिमी विक्षोभ दो दिन चरम पर, असर 10 तक दिखेगाइसका असर जम्मू- कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के साथ ही मैदानी राज्यों में 10 अप्रैल तक दिखेगा। 7 और 8 अप्रैल को ये चरम पर रहेगा। साथ ही, देश के अलग-अलग हिस्सों में कई मौसमी सिस्टम बन रहे हैं। इनसे 21 राज्यों में बारिश और ओले की आशंका है। इसके बाद, 11 अप्रैल से फिर नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा। उससे सिर्फ ऊंचे इलाकों में बारिश होगी।मौसम विभाग के मुताबिक, कश्मीर में 7 और हिमाचल में 8 अप्रैल को भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ी राज्यों में 10 अप्रैल तक बारिश-बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 7-8 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इनमें से कई जगहों पर ओले गिर सकते हैं।


Source: Dainik Bhaskar April 07, 2026 05:16 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */