आचार संहिता उल्लंघन / प्रचार बंद होने के बाद भी पंजाबी वोटर्स के समारोह में पहुंचे दीपेंद्र, कार्रवाई के लिए नहीं पहुंची पुलिस - News Summed Up

आचार संहिता उल्लंघन / प्रचार बंद होने के बाद भी पंजाबी वोटर्स के समारोह में पहुंचे दीपेंद्र, कार्रवाई के लिए नहीं पहुंची पुलिस


रोहतक। कांग्रेस के प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा शनिवार को प्रचार बंद होने के बावजूद भी पंजाबी वोटर्स के कार्यक्रम में पहुंचे। इसकी जानकारी चुनाव आयोग तक भी पहुंची, मौके पर फ्लाइंग स्क्वायड की टीम पहुंची लेकिन पुलिस के न पहुंचने से कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। मामला आचार संहिता के उल्लंघन का है। मौके पर पहुंचे अधिकारी का कहना है कि सारे सुबूत जुटा लिए हैं, जांच की जाएगी।शनिवार दोपहर दीपेंद्र हुड्डा मदन लाल धींगड़ा सामुदायिक केंद्र में पहुंचे। यहां पंजाब समुदाय के मतदाता बैठे हुए थे। कार्यक्रम का आयोजन एडवोकेट मनमोहन सिक्का ने किया था। इसकी जानकारी चुनाव आयोग तक पहुंची तो फ्लाइंग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची।उन्होंने पूछताछ की तो मनमोहन सिक्का ने कहा कि उनका 9 मई को जन्मदिन था, काम पर होने की वजह से वह जन्मदिन नहीं मना पाया। आज जन्मदिन मना रहा हूं इसलिए दीपेंद्र हुड्डा जन्मदिन में शामिल होने आए हैं। मौके पर पहुंचे फ्लाइंग स्क्वायड के इंचार्ज बीएस सिंधु ने कहा कि उन्होंने इस पूरी घटना की सूचना एसडीएम को दी।उन्होंने हमें आदेश दिया था कि पुलिसकर्मी भेजे जा रहे हैं। इस कार्यक्रम को बंद करवाना है। कार्यक्रम खत्म होने तक भी पुलिस नहीं पहुंची। बीएस सिंधु ने कहा कि उन्होंने इससे जुड़े सभी साक्ष्य जुटा लिए हैं। मामले की जांच की जाएगी।राजनीतिक कार्यक्रम कहकर नहीं करवाई थी बुकिंग वहीं सामुदायिक केंद्र के सेवादार ने कहा कि पारिवारिक मिलन समारोह के नाम पर बुकिंग करवाई गई थी। सुबह जब कार्यक्रम शुरू हुआ तो लोग उनसे ये पूछ-पूछकर जा रहे थे कि दीपेंद्र हुड्डा कब आएंगे। उनसे आयोजकों ने राजनीतिक कार्यक्रम कहकर बुकिंग नहीं करवाई थी।


Source: Dainik Bhaskar May 11, 2019 10:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */