खास बातें दो हफ्ते में महज तीन दिन ही संसद पहुंचे अखिलेश यादव राम गोपाल यादव ने बताई इसकी वजह इस बार सिर्फ पांच सपा सांसद ही पहुंचे हैं संसदसमाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) 19वीं लोकसभा में अभी तक महज तीन दिन ही संसद में अपनी उपस्थिति दर्ज करा पाए हैं. बसपा की राष्ट्रीय स्तर की मीटिंग में मायावती ने कहा था कि गठबंधन के चुनाव हारने के बाद अखिलेश ने मुझे फोन नहीं किया. उन्होंने कहा कि अखिलेश की सरकार में गैर यादव और पिछड़ों के साथ नाइंसाफी हुई, इसलिए उन्होंने वोट नहीं किया. उन्होंने कहा था कि भविष्य के लिए वह अपनी पार्टी के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे. अखिलेश ने कहा था, 'मैं विज्ञान का छात्र रहा हूं, वहां प्रयोग होते हैं और कई बार प्रयोग फेल हो जाते हैं लेकिन आप तब यह महसूस करते हैं कि कमी कहां थी.
Source: NDTV July 03, 2019 10:41 UTC