आकाश अंबानी ‘Time100 Next’ लिस्ट में शामिल: दुनिया के उभरते सितारों की इस लिस्ट में अकेले भारतीय, लीडर्स कैटेगरी में चुने गए - News Summed Up

आकाश अंबानी ‘Time100 Next’ लिस्ट में शामिल: दुनिया के उभरते सितारों की इस लिस्ट में अकेले भारतीय, लीडर्स कैटेगरी में चुने गए


Hindi NewsBusinessMukesh Ambani Akash Ambani Time100 Next List | Reliance Jio Chairmanआकाश अंबानी ‘Time100 Next’ लिस्ट में शामिल: दुनिया के उभरते सितारों की इस लिस्ट में अकेले भारतीय, लीडर्स कैटेगरी में चुने गएमुंबई 19 घंटे पहलेकॉपी लिंकटाइम मैगजीन ने जाने माने इंडस्ट्रियलिस्ट मुकेश अंबानी के बड़े बेटे और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी को टाइम100 नेक्स्ट लिस्ट में जगह दी है। उन्हें लीडर्स कैटेगरी में चुना गया है। आकाश अंबानी के बारे में टाइम मैगजीन का कहना है कि वे बिजनेस बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने गूगल और फेसबुक के साथ अरबों डॉलर की निवेश डील पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।लिस्ट में शुमार होने वाले अकेले भारतीयआकाश अंबानी टाइम100 नेक्स्ट लिस्ट में शुमार होने वाले अकेले भारतीय हैं। दुनिया के उभरते सितारे आकाश अंबानी के बारे टाइम मैगजीन की राय है कि मात्र 22 वर्ष की उम्र में ही आकाश अंबानी को जियो के बोर्ड में जगह मिल गई थी और इसी साल जून में उन्हें, भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो की कमान सौंप दी गई। 42 करोड़ 60 लाख ग्राहकों वाली रिलायंस जियो को संभालने की जिम्मेदारी अब चेयरमैन आकाश अंबानी के कंधों पर है।लिस्ट में 100 उभरते सितारों को जगह दी जाती हैटाइम मैगजीन हर साल TIME100 Next की लिस्ट प्रकाशित करता है। इस लिस्ट में देश दुनिया के अलावा उद्योग जगत के 100 उभरते सितारों को जगह दी जाती है। 2022 की TIME100 लिस्ट में संगीतकारों के साथ-साथ पेशेवर चिकित्सक, सरकारी अधिकारियों, आंदोलनकारियों, हाई-प्रोफाइल व्हिसल-ब्लोअर्स और टॉप CEO को भी शामिल किया गया है।5जी रोलआउट आकाश अंबानी की निगरानी में हो रहारिलायंस जियो का 5जी रोलआउट आकाश अंबानी की निगरानी में हो रहा है। कंपनी की योजना दीवाली तक दिल्ली, मुंबई सहित कुछ अन्य मैट्रो में 5जी लॉन्च करने की है। अकेली जियो ही है जिसने 700 MHz स्पेक्ट्रम बैंड खरीदा है और यह अकेला स्पेक्ट्रम बैंड है जिस पर स्टैंड-अलोन 5जी नेटवर्क यानी ट्रू 5G चल सकता है।अमेरिका और यूरोप में 5जी के लिए 700 MHz बैंड को प्रीमियम बैंड माना जाता है। इस लिहाज से 5जी के मामले में जियो को बाकी कंपनियों के मुकाबले बढ़त हासिल है।जियो का 4जी ईकोसिस्टम खड़ा करने में भी आकाश का बड़ा हाथरिलायंस जियो में आकाश अंबानी प्रोडक्ट और डिजिटल सर्विसेज के एप्लिकेशन डेवलपमेंट में करीब से जुड़े रहे हैं। जियो के 4जी इको सिस्टम को खड़ा करने का श्रेय काफी हद तक आकाश अंबानी को जाता है। 2020 में दुनिया भर की बड़ी टेक कंपनियों ने जियो में निवेश किया था, वैश्विक निवेश को भारत लाने में भी आकाश ने खूब मेहनत की थी।ओनलीफैंस की CEO भी फेहरिस्त मेंइस फेहरिस्त में ओनलीफैंस की CEO आम्रपाली भी शुमार हैं। अमेरिका में रहने वाली आम्रपाली भारतवंशी हैं। वे 1985 में मुंबई में पैदा हुई थीं। इसके अलावा US ओपन-2022 के विजेता कार्लोस अल्कराज और ब्रिटिश अभिनेत्री सिमोन एश्ले भी उभरते हुए सितारों में शामिल हैं।ये भी बने राइजिंग स्टार...डिलन फील्ड (30), अमेरिकाडिलन की वेक्टर डिजाइन कंपनी फिग्मा को सबसे बड़ी डिजाइन कंपनी एडोब ने 1.6 लाख करोड़ रु. में खरीदा। डिलन को कैश में 16 हजार करोड़ रु. का फायदा।अली सेठी (30), पाकिस्तानपाकिस्तानी गीतकार, संगीतकार और लेखक अली के पंजाबी में लिखे गाने ‘पसूरी’ को यूट्यूब पर 40 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया। भारत में भी हाथों हाथ लिया गया।नालेली कोबो (20), अमेरिकाकोबो की मुहिम से लॉस एंजिलिस की बड़ी तेल कंपनी एलेनकोज प्रदूषण के आरोप में बंद हुई। 9 साल की उम्र में मुहिम शुरू की थी।


Source: Dainik Bhaskar September 29, 2022 07:57 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */