असोथर में अज्ञात वाहन की टक्कर: तांगा चालक गंभीर घायल, घोड़े की हालत नाजुक - Ashothar(Fatehpur ) News - News Summed Up

असोथर में अज्ञात वाहन की टक्कर: तांगा चालक गंभीर घायल, घोड़े की हालत नाजुक - Ashothar(Fatehpur ) News


Hindi NewsLocalUttar pradeshFatehpurAshotharUnknown Vehicle Collided In AsothrLatest Fatehpur News, Fatehpur Dainik Bhaskar News, Dainik Bhaskarअसोथर में अज्ञात वाहन की टक्कर: तांगा चालक गंभीर घायल, घोड़े की हालत नाजुकनरसिंह मौर्य | असोथर(फतेहपुर ), फतेहपुर 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकघायल।असोथर में रविवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने तांगे को टक्कर मार दी। इस हादसे में तांगा चालक मुन्ना (40) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके घोड़े की हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना गाजीपुर-असोथर मार्ग पर छेदीपुर और बेसड़ी मोड़ के बीच हुई।नगर पंचायत असोथर के प्रताप नगर झाल निवासी मुन्ना जागेश्वर धाम से गुड़ बेचकर अपने तांगे से घर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे गाजीपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से उनके तांगे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुन्ना और उनका घोड़ा सड़क पर दूर जा गिरे।हादसे में मुन्ना के पैर, सीने और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घोड़े को भी गंभीर चोटें लगी हैं। कुछ देर बाद होश में आने पर मुन्ना किसी तरह अपने घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी।परिजन मुन्ना को तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। घोड़े का भी उपचार जारी है। घायल मुन्ना के दो पुत्र साजिद और जाबिद हैं, और उनकी पत्नी का नाम मदीना है। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।इस संबंध में थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि उन्हें अभी तक मामले की जानकारी नहीं है, लेकिन फिर भी घटना की जांच करवाई जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar January 05, 2026 15:55 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */