असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे बनेगी भारत की पहली सड़क-रेल सुरंग, पूर्वोत्तर राज्यों को मिलेगा लाभ - News Summed Up

असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे बनेगी भारत की पहली सड़क-रेल सुरंग, पूर्वोत्तर राज्यों को मिलेगा लाभ


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने असम के गोहपुर और नुमालीगढ़ के बीच पानी के नीचे भारत की पहली सड़क सह रेल सुरंग के निर्माण को मंजूरी दे दी।ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे बनाई जाने वाली यह सुरंग भारत की पहली और दुनिया की दूसरी सड़क-रेल सुरंग होगी। 34 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर 18,662 करोड़ रुपये की लागत आएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि नदी के नीचे भारत की पहली सुरंग कोलकाता में हुगली के नीचे बनाई गई है और अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए पहली समुद्री सुरंग पर काम जारी है।


Source: Dainik Jagran February 14, 2026 22:34 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */