Dainik Bhaskar Jul 17, 2019, 07:43 PM ISTबॉलीवुड डेस्क. खिलाड़ी कुमार अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। इसी के चलते अक्षय ने असम और काजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ राहत कोष में 1-1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। अक्षय ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी।फैन्स से की मदद की अपील : अक्षय ने ट्वीट में लिखा है- असम में बाढ़ से हुई तबाही के बारे में जानकर दिल बेहद दुखी है। इस मुश्किल की घड़ी में मनुष्य या जानवर दोनों को ही मदद की बेहद जरूरत है। मैं सीएम राहत कोष में और काजीरंगा नेशनल पार्क के रेस्क्यू दोनों के लिए 1-1 करोड़ रुपए दान करना चाहता हूं, और दूसरों से भी मदद की अपील कर रहा हूं।प्रियंका ने भी की मदद की अपील : अक्षय के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने भी ट्वीट कर सीएम फंड में डोनेशन देने की अपील की है। प्रियंका ने लिखा- असम से आ रही खबरों से दुखी हूं। लोगों के बेघर होने का बहुत अफसोस है। मदद के लिए इन लिंक पर क्लिक करें।Extremely devasted by all the news coming in from #Assam and other parts of India. It’s heartbreaking to read about the displacement and loss of life. My prayers with those affected. Please donate at https://t.co/d5dow5OuLG and https://t.co/GNytaEqF0r — PRIYANKA (@priyankachopra) July 17, 2019ये हैं मौजूदा हालात : असम में बाढ़ से करीब 15 लोगों की मौत हो चुकी है और 46 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। असम राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी के अनुसार सोमवार तक 4175 गांवों में करीब 46.28 लाख लोग बाढ़ से जूझने का आंकड़ा सामने आया था। वहीं 90 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि भी बाढ़ की चपेट में आ गई है। वहीं काजीरंगा में 10 लाख से ज्यादा जानवर प्रभावित हुए हैं। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा जलमग्न हो गया है। अधिकारी कई उपाय कर रहे हैं।
Source: Dainik Bhaskar July 17, 2019 13:47 UTC