खास बातें डिब्रूगढ़ और चराइदेव जिलों में सुबह चार शक्तिशाली ग्रेनेड विस्फोट हुए पुलिस ने बताया कि तीन विस्फोट डिब्रूगढ़ में और एक विस्फोट चराइदेव में हुआ यह धमाके ऐसे समय में हुए हैं जब देश गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा हैअसम के डिब्रूगढ़ और चराइदेव जिलों में रविवार को सुबह चार शक्तिशाली ग्रेनेड विस्फोट हुए. पुलिस ने बताया कि तीन विस्फोट डिब्रूगढ़ में और एक विस्फोट चराइदेव में हुआ. डिब्रूगढ़ जिले में एक विस्फोट ग्राहम बाजार में हुआ और दूसरा ए टी रोड पर एक गुरुद्वारे के पीछे हुआ. उन्होंने बताया कि एक अन्य विस्फोट चराइदेव जिले के सोनारी पुलिस थाने के तहत आने वाले इलाके तिओक घाट में हुआ. पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी विस्फोट स्थलों पर पहुंचे हैं तथा हताहतों की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.
Source: NDTV January 26, 2020 06:33 UTC