अवसान: BJP के पूर्व विधायक का कोरोना से निधन, पहले चुनाव में ही कद्दावर नेता को हराकर खत्म किया था कांग्रेस का वर्चस्व - News Summed Up

अवसान: BJP के पूर्व विधायक का कोरोना से निधन, पहले चुनाव में ही कद्दावर नेता को हराकर खत्म किया था कांग्रेस का वर्चस्व


Hindi NewsLocalChhattisgarhOm Prakash Rathia Passes Away | Chhattisgarh Dharamjaigarh EX BJP MLA Om Prakash Rathia Death News Today UpdatesAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपअवसान: BJP के पूर्व विधायक का कोरोना से निधन, पहले चुनाव में ही कद्दावर नेता को हराकर खत्म किया था कांग्रेस का वर्चस्वरायगढ़ एक दिन पहलेकॉपी लिंकभाजपा सरकार में संसदीय सचिव रहे और रायगढ़ के धरमजयगढ़ सीट से पूर्व विधायक ओम प्रकाश राठिया का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया।ओम प्रकाश राठिया को सांस लेने में दिक्कत के बाद रायपुर एम्स में कराया गया था भर्तीकोरोना पॉजिटिव आने की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थीरायगढ़ की धरमजयगढ़ सीट से दो बार भाजपा के टिकट पर बने थे विधायकछत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार में संसदीय सचिव रहे ओम प्रकाश राठिया का बुधवार रात 9:40 बजे कोरोना के चलते निधन हो गया। सांस लेने की दिक्कत के चलते उन्हें 26 दिसंबर को रायगढ़ के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 24 दिसंबर को हुए कोरोना टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर एक दिन पहले ही उन्हें रायपुर एम्स में शिफ्ट किया गया था। ओम प्रकाश राठिया ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में कद्दावर नेता को हराकर कांग्रेस का वर्चस्व खत्म किया था।पूर्व विधायक राठिया रायगढ़ की धरमजयगढ़ सीट से दो बार भाजपा के टिकट पर विधायक रह चुके थे। वह ऐसे आदिवासी नेता थे जो बिना किसी लाग-लपेट के अपनी बात सीधे तौर पर कहते थे। उन्हें सीधी और खरी तौर पर बात करने के लिए ही जाना जाता था। परिवार में बेटा और दो बेटियां हैं। भाजपा ने पिछली बार उनकी बहू लीनव को टिकट दिया था, लेकिन वह हार गई थीं। बेटा भी उनका राजनीति में है।खत्म किया था कांग्रेस का वर्चस्व, कद्दावर नेता चनेशराम को दी थी शिकस्तओम प्रकाश राठिया पहली बार 2003 और फिर 2008 में विधायक चुने गए। धरमजयगढ़ में 25 सालों से कांग्रेस के ही विधायक थे। उन्होंने कांग्रेस का वर्चस्व तोड़ भाजपा का खाता खोला था। दोनों ही बार उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता चनेशराम राठिया को शिकस्त दी थी। बाद में चनेशराम राठिया के बेटे लालजीत राठिया ने ही उन्हें हराया। अभी वहां लालजीत राठिया विधायक हैं।


Source: Dainik Bhaskar December 31, 2020 09:10 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */